फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel killed top Hamas commander Raed Saad in Gaza many people died in Gaza due to rain and cold weather

Gaza: इस्राइली हमले में हमास का टॉप कमांडर राएद सईद ढेर; गाजा में बारिश और ठंड से 14 लोगों की मौत

Sat, 13 Dec 2025 11:15 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/ यरूशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/ यरूशलेम Published by: लव गौर Updated Sat, 13 Dec 2025 11:15 PM IST
सार

इस्राइल ने शनिवार को कहा कि उसने गाजा में हमास के एक टॉप कमांडर राएद सईद को मार गिराया है। हमास ने एक बयान में राएद सईद की मौत की पुष्टि नहीं की। 

विज्ञापन
Israel killed top Hamas commander Raed Saad in Gaza many people died in Gaza due to rain and cold weather
गाजा की फाइल फोटो - फोटो : ANI Photos

विस्तार

इस्राइली सेना ने शनिवार को गाजा सिटी में एक कार पर हमला कर हमास के वरिष्ठ कमांडर राएद सईद को मार गिराया है। राएद को 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमलों के प्रमुख योजनाकारों में से एक माना जाता है। इस्राइली मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। हमास ने एक बयान में राएद सईद की मौत की पुष्टि नहीं की। 
विज्ञापन


हमास ने बयान में कहा कि गाजा शहर के बाहर एक आम नागरिक की गाड़ी पर हमला किया गया था और यह 10 अक्टूबर को लागू हुए सीजफायर का उल्लंघन था। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार हमले में 4 लोग मारे गए और 25 लोग घायल हुए। हालांकि, हमास या चिकित्सा कर्मियों की ओर से राएद की मौत की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


इस्राइली सेना ने केवल इतना कहा कि उसने गाजा सिटी में एक वरिष्ठ हमास कमांडर को निशाना बनाया था, लेकिन नाम नहीं बताया। राएद की मौत की पुष्टि होती है तो अक्तूबर में लागू हुए संघर्ष विराम के बाद यह हमास के किसी वरिष्ठ नेता का सबसे बड़ा निशाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास की हथियार निर्माण इकाई का प्रमुख था राएद
इस्राइली रक्षा अधिकारी ने राएद को हमास की हथियार निर्माण इकाई का प्रमुख बताया है, जबकि हमास के सूत्रों ने उन्हें समूह की सशस्त्र इकाई में इज्जेदीन अल-हद्दाद के बाद दूसरे-इन-कमांड के रूप में बताया था। यह हमला उस समय हुआ है, जब अक्तूबर में हुए संघर्ष विराम के बावजूद गाजा में हिंसा पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस संघर्ष विराम के बाद से इजरायली बलों के हमलों में 386 फलस्तीनी मारे गए हैं।

बारिश और ठंड से गाजा में तबाही, 14 लोगों की मौत
गाजा पट्टी में पिछले 72 घंटों के दौरान भीषण बारिश और कड़ाके की ठंड ने हालात और बदतर कर दिए हैं। खराब मौसम की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लगातार जारी युद्ध के चलते गाजा का बड़ा हिस्सा पहले ही खंडहर में तब्दील हो चुका है। करीब दो वर्षों से लाखों लोग टेंटों और अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में भारी बारिश ने उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।


ये भी पढ़ें: गाजा में फिर मानवीय संकट बढ़ने की आहट: संघर्षविराम के दूसरे चरण से पहले अड़ा हमास, इस्राइल के खिलाफ की यह मांग

राहत संगठन ऑक्सफैम के अनुसार, व्यापक जलभराव के कारण हजारों टेंट पानी में डूब गए हैं। लोगों को सीवेज, कीचड़ और मलबे के बीच से गुजरकर किसी तरह जान बचानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने हालात को बेहद दर्दनाक बताया। उम मुस्तफा नाम की महिला ने कहा कि बारिश में उनके गद्दे, कंबल, कपड़े और खाने का सारा सामान खराब हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पास बचा आटा और चावल भी पानी में भीगकर बेकार हो गए, जिससे रात के बीच में अफरा-तफरी मच गई।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed