फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex American defence minister wrote Pakistan is the most dangerous country in the world

पूर्व अमेरिकी रक्षामंत्री की आत्मकथा: पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश, विश्वास के लायक नहीं

Thu, 05 Sep 2019 06:43 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 06:43 AM IST
सार

  • अमेरिकी सेना में काफी समय दे चुके मैटिस ट्रंप कैबिनेट के पूर्व सदस्य भी रहे हैं
  • उनकी आत्मकथा ‘कॉल साइन केओस’ मंगलवार की शाम ही प्रकाशित हुई है
  • मैटिस ने कहा कि पाकिस्तान का पूरा ध्यान भारत के साथ दुश्मनी में ही लगा है

विज्ञापन
Ex American defence minister wrote Pakistan is the most dangerous country in the world
निर्मला सीतारमण के साथ पूर्व अमेारिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस (फाइल फोटो)

विस्तार

इसी साल जनवरी में अमेरिकी रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले जेम्स मैटिस ने अपनी आत्मकथा में पाकिस्तान को भरोसा न करने योग्य सबसे खतरनाक देश बताया है। मैटिस अमेरिकी सेना में काफी समय दे चुके हैं और ट्रंप कैबिनेट के पूर्व सदस्य भी रहे हैं। उनकी आत्मकथा ‘कॉल साइन केओस’ मंगलवार की शाम ही प्रकाशित हुई है। उन्होंने एटमी हथियारों व कट्टरपंथ के चलते उसे खतरनाक कहा है।

विज्ञापन


मैटिस ने लिखा, ‘जिन देशों में मैंने काम किया है, उनमें पाकिस्तान को उसके समाजिक कट्टरपंथ और परमाणु हथियारों की वजह से सबसे ज्यादा खतरनाक मानता हूं। हम परमाणु हथियारों के तेजी से बढ़ते जखीरे को आतंकियों के हाथ में नहीं जाने दे सकते हैं। इसका नतीजा बेहद खतरनाक होगा।’ 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, पाकिस्तान का एटमी हथियार जखीरा दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है और पीएम इमरान की कैबिनेट के सदस्य खुद इन हथियारों को लेकर शेखी बघार रहे हैं। हाल ही में पाक रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि हमारे पास 200 ग्राम के हल्के परमाणु बम मौजूद हैं जो सीमित इलाके को अपना निशाना बना सकते हैं। पाक नेताओं पर परोक्ष टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उसके पाक ऐसे नेता तक नहीं हैं जो अपने भविष्य की चिंता करते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से दुश्मनी पर लगा है ध्यान

अमेरिका के पूर्व रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने कहा कि पाकिस्तान का पूरा ध्यान भारत के साथ दुश्मनी में ही लगा है। वह अपनी भू-राजनीति को भारत से शत्रुता के प्रिज्म से ही देखता है और उसी के आधार पर अफगानिस्तान पर अपनी नीति को भी आकार दिया है। पाक सेना काबुल में ऐसी सरकार चाहती है जो वहां भारत के प्रभाव को रोक सके।

अमेरिका से अविश्वास के रिश्ते

अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर मैटिस ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहरा मतभेद और अविश्वास रहा है। उन्होंने लिखा, हम पाकिस्तान के साथ अपनी समस्याओं को सुलझा सकते थे लेकिन हमारे बीच मतभेद और अविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed