फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European Union approves Modernas Covid vaccine for children aged 12 to 17 years will get two doses in four weeks

कोरोना: यूरोप में 12 से 17 साल के बच्चों को लगेगा मॉडर्ना का टीका, ईयू ने चार हफ्ते में दो डोज लगाने को दी मंजूरी

Sat, 24 Jul 2021 08:02 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 24 Jul 2021 08:02 AM IST
सार

यूरोपीय संघ ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन स्पाइकवैक्स को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
European Union approves Modernas Covid vaccine for children aged 12 to 17 years will get two doses in four weeks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। दुनियाभर में अभी तक केवल 18 साल से उपर की आयु वाले लोगों को ही कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की सुविधा थी, लेकिन अब 18 से कम उम्र के बच्चे भी कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। दरअसल, यूरोपीय संघ ने 12 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के लिए मॉडर्ना कंपनी की कोविड वैक्सीन स्पाइकवैक्स को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


3,732 बच्चों पर स्पाइकवैक्स का ट्रायल
यूरोपियन मेडिसिन्स वॉचडॉग ने शुक्रवार (23 जुलाई) को 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को इजाजत दे दी। ये वैक्सीन बच्चों को दो डोज के रूप में दी जाएगी। दोनों डोज के बीच चार हफ्ते का अंतराल होगा। यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) ने कहा कि 12 से 17 आयु वर्ग के 3,732 बच्चों पर स्पाइकवैक्स का ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा। उस दौरान पता चला कि सभी के शरीर में अच्छी मात्रा में एंटीबॉडी बनी। उतनी एंटीबॉडी 18 से 25 आयुवर्ग में भी देखी गई थी।
विज्ञापन


बता दें, मॉडर्ना की वैक्सीन को जनवरी, 2021 में यूरोपीय संघ के 27 देशों में 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में इस्तेमाल के लिए हरी झंडी दी गई थी। इसे ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका सहित देशों में भी लाइसेंस दिया गया है, लेकिन अभी तक इसका उपयोग बच्चों तक नहीं किया गया है। अभी तक फाइजर-बायोएनटेक द्वारा बनाई गई वैक्सीन ही यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्वीकृत एकमात्र वैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में बच्चों पर कोवैक्सीन टीके का ट्रायल
गौरतलब है कि भारतीय कंपनी भारत बायोटेक ने भी सरकार से बच्चों की वैक्सीन बनाने की इजाजत ली और उनके ऊपर अपनी वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले सप्ताह दो से छह साल की आयु वर्ग के बच्चों पर कोवैक्सीन टीके के दूसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। इस आयु वर्ग में कुछ बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है, जिन्हें दूसरे चरण में दूसरी डोज दी जाएगी। इससे पहले कंपनी ने 6 से 12 आयु वर्ग के बच्चों को दोनों डोज दी थी, जिसके नतीजों का विश्लेषण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed