{"_id":"5f05d1e38ebc3e639241992b","slug":"european-aviation-safety-agency-asks-member-states-to-suspend-pakistan-pilots-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी पायलटों पर यूरोप की सुरक्षा एजेंसी सख्त, 32 देशों से प्रतिबंध लगाने को कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी पायलटों पर यूरोप की सुरक्षा एजेंसी सख्त, 32 देशों से प्रतिबंध लगाने को कहा
Wed, 08 Jul 2020 07:52 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
pia
- फोटो : twitter
पाकिस्तान में पायलटों के जाली लाइसेंस के मामले को देखते हुए यूरोपीय यूनियन सेफ्टी एजेंसी (ईएएसए) अब कड़े एक्शन की तैयारी में है। ईएएसए ने अपने 32 सदस्य देशों से कहा है कि वो फौरन पाकिस्तानी पायलटों पर प्रतिबंध लगाएं। सेफ्टी एजेंसी ने इन देशों को लिखे एक पत्र में कहा है कि पाकिस्तान में पायलटों के लाइसेंस से जुड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। हम किसी तरह का जोखिम नहीं ले सकते। इसलिए इन पायलटों के एयरक्राफ्ट ऑपरेशन पर तुरंत रोक लगाई जाए। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के उड्डयन मंत्रालय ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के 34 पायलटों को निलंबित कर दिया है। इनमें दो महिला पायलट भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ईएएसए ने अपने सदस्य देशों के बताया कि आप सभी को पाकिस्तानी पायलटों के फर्जी लाइसेंस के बारे में जानकारी मिल चुकी होगी। पाकिस्तान के लगभग 40 फीसदी पायलटों के पास फर्जी लाइसेंस है, जिन्हें पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने जारी किया है। हमारे लिए यह चिंता का विषय है। इसलिए उन पायलटों को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए, जिनके पास पाकिस्तान से जारी किए लाइसेंस हैं। अगर आपके यहां पाकिस्तानी पायलट हैं तो इसकी जानकारी हमें दें।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ की एयर सेफ्टी एजेंसी ने पहले ही एक जुलाई से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को छह महीने के लिए यूरोप में प्रतिबंधित कर दिया है। पाकिस्तान ने 34 पायलटों के लाइसेंस की जांच पूरी करने के बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया है। इन सभी के लाइसेंस संदिग्ध पाए गए हैं।
विज्ञापन