फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe reopened more widely on Monday midst corona virus outbreak

कोरोना संकट के बीच खुला यूरोप, ग्रीस से लेकर इटली तक दिखी ऐसी हलचल 

Mon, 18 May 2020 07:49 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Mon, 18 May 2020 07:49 PM IST
सार

  • इटली में अत्याधुनिक बुटीक, बेल्जियम में म्यूजियम, आयरलैंड में गोल्फ कोर्स खुला
  • ग्रीस में एक्रोपोलिस के अलावा हाई स्कूल, शॉपिंग मॉल और मेनलैंड ट्रेवल खोले गए   
  • सभी देशों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है 

विज्ञापन
Europe reopened more widely on Monday midst corona virus outbreak
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित (file photo) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना संकट के बीच यूरोप सोमवार को दोबारा खुला। की देशों में खासी चहल-पहल नजर आई। कहीं, स्कूल खुले तो कहीं लोगों को चर्च में जाने की इजाजत मिली। एथेंस में लोगों एक्रोपोलिस, इटली में अत्याधुनिक बुटीक, बेल्जियम में म्यूजियम, आयरलैंड में गोल्फ कोर्स और बावरिया में बीयर गार्डन में लोगों को जाने की इजाजत मिली। 

विज्ञापन


ग्रीस में एक्रोपोलिस के अलावा हाई स्कूल, शॉपिंग मॉल और मेनलैंड ट्रेवल खोले गए हैं। लोगों को एक दूसरे से दूर रखने के लिए स्टीकर दिए जा रहे हैं। सभी घरेलू पर्यटक नजर आए और देश में बाहर से आने वाले नागरिकों के लिए 14 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य है। ग्रीस के द्वीपों में यात्रा करने की फिलहाल मनाही है। 
विज्ञापन

   
ग्रीस में बीच को दोबारा खोला गया है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इसके बावजूद एथेंस से समुद्र तटों की ओर जाने वाली बसों में काफी भीड़ थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम में काफी संख्या में बच्चे स्कूल लौटे, सैलून की दुकानें खुलीं, म्यूजियम और चिड़ियाघर भी खोले गए। अधिक भीड़ न हो इसके इंतजाम किए गए थे। फलों और सब्जियों के खुले बाजार फिर नजर आए। 

वहीं, आयरलैंड में गोल्फ कोर्स और गार्डन दोबारा खोले गए। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री साइमन हैरिस ने कहा कि वह नर्वस हैं क्योंकि वायरस अभी तक गया नहीं है। अगर अगले तीन हफ्ते ठीक रहे तो हम वायरस के साथ सुरक्षित तरीके से जीना सीख जाएंगे।  
 
उधर, इटली के वेटिकन में चर्च भी खुले और यहां लोग नजर आए। चर्च में प्रवेश करने वालो का तापमान जांचा गया। पोप फ्रांसिस ने सेंट जॉन पॉल II की 100वीं वर्षगांठ पर सुबह लोगों को संबोधित भी किया।   
 
चीन ने किया 2 बिलियन डॉलर देने का एलान  
वहीं, चीन ने एलान किया कि वह कोरोना वायरस से लड़ने में 2 बिलियन डॉलर देगा।  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कहा कि ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से कहा कि दो साल के दौरान ये राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर विकासशील देशों को यह राशि दी जाएगी। जिनपिंग का बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब अमेरिका ने चीन पर कोरोना वायरस को लेकर सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ की मदद पर भी रोक लगा दी है। 
 
यूरोप में अब संक्रमण दर और कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आई है। कुछ देशों ने महीने भर पहले ही लॉकडाउन में ढील दी है। कई देश अगले महीने से अपनी सीमाएं खोलने की तैयारी कर रहे हैं ताकि इस बार के पर्यटन सीजन का कुछ लाभ मिल सके। 
 
जर्मनी के विदेश मंत्री दक्षिण यूरोपीय देशों के साथ विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। हीको मास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार की छुट्टियां पहले की तरह नहीं होंगी। महामारी अभी भी मौजूद है और हमें आगे सावधानी बरतनी होगी ताकि हालात और न बिगड़ें। 


बता दें कि दुनियाभर में करीब 47 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और करीब 3 लाख 15 हजार लोगों की मौत हुई है। अकेले अमेरिका में ही अबतक 90 हजार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, यूरोप में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed