फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe Copernicus Climate Agency claims 2024 certain to be warmest year and first above 1.5 degree Celsius

यूरोपीय एजेंसी का दावा: अब तक का सबसे गर्म साल होगा 2024! जानें पहली बार किस स्तर तक पहुंचेगा वैश्विक तापमान

Thu, 07 Nov 2024 10:38 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 07 Nov 2024 10:38 AM IST
सार

कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन एजेंसी ने यह भविष्यवाणी इसी साल अक्तूबर के सबसे गर्म रहने के बाद की है। 11 नवंबर को अजरबैजान के बाकू में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की जलवायु कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले कॉपरनिकस के इस एलान ने वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है।

विज्ञापन
Europe Copernicus Climate Agency claims 2024 certain to be warmest year and first above 1.5 degree Celsius
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन का असर अब तेजी से दिखने लगा है। इस बीच यूरोप की जलवायु परिवर्तन एजेंसी कॉपरनिकस ने डराने वाली भविष्यवाणी की है। एजेंसी ने कहा है कि यह लगभग तय है कि 2024 रिकॉर्ड में सबसे गर्म साल होगा। बयान में कहा गया है कि यह पहली बार होगा, जब औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा होगा। 
विज्ञापन


कॉपरनिकस ने यह भविष्यवाणी इसी साल अक्तूबर के सबसे गर्म रहने के बाद की है। 11 नवंबर को अजरबैजान के बाकू में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की जलवायु कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले कॉपरनिकस के इस एलान ने वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। यूएन की इसी कॉन्फ्रेंस में विकसित देश जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने के लिए विकासशील देशों को 2025 से आर्थिक मदद देने पर सहमत हो सकते हैं।
विज्ञापन


कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की उप-निदेशक समांथा बर्जेस ने कहा, "2024 के 10 महीनों के बाद यह लगभग तय है कि 2024 रिकॉर्ड में सबसे गर्म साल होगा। बयान में कहा गया है कि यह पहली बार होगा, जब औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा होगा। यह वैश्विक तापमान की बढ़ोतरी में नया रिकॉर्ड होगा और कॉप29 समिट से पहले जलवायु परिवर्तन को लेकर एक अहम मुद्दा होना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय एजेंसी के वैज्ञानिकों ने ही पिछले महीने बताया था कि 2024 का अक्तूबर पूरी दुनिया में दूसरा सबसे गर्म अक्तूबर रहा। इससे पहले 2023 का अक्तूबर भी काफी गर्म था, तब सतह पर हवा का औसत तापमान 15.25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि 1991 से 2020 के अक्तूबर के औसत तापमान से 0.80 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।


इतना ही नहीं 2024 के पहले 10 महीनों (जनवरी से अक्तूबर) में औसत वैश्विक तापमान 1991-2020 के बीच इसी दौर के मुकाबले 0.71 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, जनवरी-अक्तूबर 2023 के मुकाबले इस साल इसी दौर में तापमान 0.16 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed