{"_id":"5f0cf4cd8ebc3e635e4917ca","slug":"eu-ministers-condemn-turkey-for-converting-hagia-sophia-into-mosque","type":"story","status":"publish","title_hn":"हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने पर यूरोपीय संघ के मंत्रियों ने की तुर्की की निंदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने पर यूरोपीय संघ के मंत्रियों ने की तुर्की की निंदा
Tue, 14 Jul 2020 05:27 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
हागिया सोफिया मस्जिद
- फोटो : Insta : hagiasophiamuseum
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने हागिया सोफिया को संग्रहालय से मस्जिद में बदलने और विवादित भूमध्य सागर में तेल की खोज करने सहित विभिन्न मुद्दों पर तुर्की की सोमवार को कड़ी निंदा की। मंत्रियों के बीच अंकारा के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की योजना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
लक्जमबर्ग के विदेश मंत्री जीन एसेलबॉर्न ने कहा, हागिया सोफिया के बारे में सुनकर मुझे झटका लगा। वहीं स्वीडन के विदेश मंत्री एन्न लिंडे ने कहा, भूमध्य सागर में तुर्की का कदम 27 सदस्यीय संगठन के लिए चिंता का सबब है।
विज्ञापन
बता दें कि यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोर्रेल पिछले हफ्ते तुर्की में थे और उन्होंने पूर्वी भूमध्य सागर में तेल खोज के मामले पर तुर्की की यूनान और साइप्रस से विवाद पर भी चर्चा की थी। तुर्की ने तेल खनन के कार्य की सुरक्षा के लिए युद्धपोत की तैनाती की है, जबकि साइप्रस का दावा है कि जिस इलाके में तुर्की तेल खोज कर रहा है, वह उसका है।
विज्ञापन
यूनेस्को को देंगे जानकारी : तुर्की
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने कहा, हागिया सोफिया संग्रहालय को मस्जिद में बदलने को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में अंकारा संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक निकाय यूनेस्को को जानकारी देगा। यूनेस्को ने शुक्रवार को तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के फैसले की निंदा की थी।