{"_id":"5f8882d28978d03c362a43e6","slug":"eu-banned-six-russian-officials-over-alexei-navalny-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवलनी को जहर देने के मामले में बड़ी कार्रवाई, यूरोपीय संघ ने छह रूसी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नवलनी को जहर देने के मामले में बड़ी कार्रवाई, यूरोपीय संघ ने छह रूसी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध
Thu, 15 Oct 2020 10:41 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
एलेक्सी नवाल्नी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को कथित तौर पर जहर (नर्व एजेंट) देने के मामले में रूस के छह अधिकारियों और एक संगठन पर गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
इसके बारे में ईयू ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्रवाई के अंतर्गत इन अधिकारियों के यूरोपीय संघ के देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इसके अलावा इन व्यक्तियों और संगठन की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक बड़े राजनीतिक विरोधी नवलनी 20 अगस्त को रूस में एक घरेलू उड़ान के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। दो दिन बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया था और वह अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन