फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   eric garcetti moves closure to nominate us ambassador to india senate filed cloture motion

USA: भारत में अमेरिकी राजदूत पद पर नियुक्ति के करीब पहुंचे एरिक गार्सेटी, संसद में पेश हुआ विशेष प्रस्ताव

Fri, 10 Mar 2023 10:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 10 Mar 2023 10:56 AM IST
सार

इससे पहले भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर थे लेकिन अमेरिका में सरकार बदलने के बाद जनवरी 2021 में उन्होंने पद छोड़ दिया था। उसके बाद से ही भारत में अमेरिका का कोई राजदूत नहीं है।

विज्ञापन
eric garcetti moves closure to nominate us ambassador to india senate filed cloture motion
Eric Garcetti - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में अमेरिकी राजदूत के पद पर एरिक गार्सेटी की नियुक्ति लगभग तय हो गई है। बता दें कि अमेरिका की संसद में क्लोचर प्रस्ताव पेश किया गया है। इसका मतलब है कि अमेरिकी संसद में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत है, जिससे एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया जा सके और अब एरिक गार्सेटी की नियुक्ति का और विरोध नहीं हो सकता। सांसद चक शूमर ने यह प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति ने भी अपनी बैठक में एरिक गार्सेटी के नाम को मंजूरी दे दी है।  

विज्ञापन


बता दें कि भारत में अमेरिका के राजदूत पद पर एरिक गार्सेटी की नियुक्ति का ऐलान जुलाई 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया था। हालांकि उनके नामांकन को संसद में वोटिंग के लिए नहीं लाया गया क्योंकि संसद में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के पास पर्याप्त समर्थन नहीं था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- USA-India: फिर लटक सकता है भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति का मामला, गार्सेटी के नाम पर शुरू हुआ विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर थे लेकिन अमेरिका में सरकार बदलने के बाद जनवरी 2021 में उन्होंने पद छोड़ दिया था। उसके बाद से ही भारत में अमेरिका का कोई राजदूत नहीं है। अब एरिक गार्सेटी के नाम पर लगभग सहमति बन गई है और यदि सबकुछ सही रहा तो जल्द ही एरिक गार्सेटी के नाम का आधिकारिक एलान हो सकता है। 

एरिक गार्सेटी के नाम पर था विवाद
लॉस एंजेलिस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी पर आरोप है कि मेयर रहने के दौरान उन्होंने अपने स्टाफ के साथ यौन दुराचार किया। इसी आरोप के चलते एरिक गार्सेटी की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी के साथ ही कुछ डेमोक्रेट सांसद भी एरिक गार्सेटी की दावेदारी का विरोध कर रहे थे। अमेरिका के कई सासंदों ने भी भारत में लंबे समय से अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति ना होने पर चिंता जताई थी और जल्द से जल्द नियुक्ति की अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed