फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   English lockdown might have reduced coronavirus infections more than thought, says scientists

ब्रिटेन में दिखा लॉकडाउन का सकारात्मक परिणाम, मई में आई संक्रमण में कमी

Wed, 15 Jul 2020 09:30 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
English lockdown might have reduced coronavirus infections more than thought, says scientists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण के मामलों की संख्या मई के मुकाबले कम हुई है। बुधवार को प्रकाशित हुए एक रिसर्च पेपर में ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन ने संक्रमण के मामलों को कम करने में सफल रहा है। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक जून को पहली बार देश में लॉकडाउन में राहत दी थी। इसके बाद लगातार गिरती जा रही अर्थव्यवस्था को कुछ सहारा देने के लिए यहां राहतों में लगातार वृद्धि की गई है। ब्रिटेन में इस जानलेवा वायरस से 38 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


शोध बताता है कि संक्रमण की दर मई में कम हुई। बता दें कि ब्रिटेन में मई में करीब पूरे माह सख्त लॉकडाउन लागू रहा था। शोध के अनुसार प्रति 10 हजार लोगों में औसतन 13 कोरोना के पॉजिटिव मामले थे। इस अध्ययन के तहत 1,20,000 वॉलंटियर्स की जांच की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में यह भी पाया गया कि युवा वयस्कों में अन्य आयु समूह के लोगों की तुलना में पॉजिटिव आने की संभावना अधिक थी। इससे उनके सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करने की आवश्यकता का संकेत मिलता है, भले ही उनके लक्षण वृद्ध लोगों की तुलना में कम गंभीर हों।

दुकानों में मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं लगाने पर जुर्माना

ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए 24 जुलाई से पूरे इंग्लैंड में दुकानों में फेस मास्क लगाना अनिवार्य हो जाएगा। इस आदेश को लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी जाएगी। खरीदारी करते समय चेहरा न ढकने वाले व्यक्ति पर 100 पाउंड तक का जुर्माना लगेगा।



10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ‘यह बात प्रमाणित हो चुकी है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेहरा ढकने से आसपास के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने स्पष्ट किया है कि लोगों को दुकानों में चेहरा ढंकना चाहिए और हम 24 जुलाई से इसे अनिवार्य कर देंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed