{"_id":"5f5484415abce22e2d636747","slug":"england-reports-of-stabbing-in-birmingham-city-centre-emergency-services-are-working-together-at-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: बर्मिंघम शहर के सिटी सेंटर में चाकूबाजी, मौके पर पहुंची आपातकाल की टीमें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: बर्मिंघम शहर के सिटी सेंटर में चाकूबाजी, मौके पर पहुंची आपातकाल की टीमें
Sun, 06 Sep 2020 01:10 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
बर्मिंघम में कुछ लोगों को चाकू मारे गए हैं
- फोटो : Twitter
ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर के सिटी सेंटर में रविवार सुबह चाकूबाजी की घटना घटित हुई। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कई लोगों को चाकू लगने की खबर मिली है। वर्तमान में हम यह नहीं बता सकते हैं कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोगों की हालत गंभीर है। सभी आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं और साथ मिलकर काम कर रही हैं। वे इस बात को सुनिश्चित कर रही हैं कि जो घायल हैं उन्हें चिकित्सा देखभाल मिल सके।
विज्ञापन
All emergency services are working together at the scene, and making sure that those who are injured receive medical care: West Midlands Police, England https://t.co/NPpn7a6qns
— ANI (@ANI) September 6, 2020विज्ञापन
एक बयान में पुलिस ने कहा, 'हमें घायल लोगों की संख्या के बारे में पता है लेकिन फिलहाल हम यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि कितने या कितने लोग गंभीर हैं। हालांकि घटनास्थल पर सभी आपातकालीन सेवाएं साथ मिलकर काम कर रही हैं और इस बात को सुनिश्चित कर रही हैं कि घायलों को चिकित्सा सेवा मिल सके।'
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि जो कुछ हुआ है उसपर काम चल रहा है। किसी भी चीज की पुष्टि करने की स्थिति में समय लग सकता है। इस अवस्था में घटना के कारणों पर अटकलें लगाना उचित नहीं होगा। घटना को लेकर प्रतिक्रिया कुछ समय के लिए जारी रहेगी और पुलिस ने घेराबंदी की हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने हर्स्ट स्ट्रीट और ब्रोम्सग्रोव स्टीट पर घेराबंदी की हुई है। यह क्षेत्र बर्मिंघम गे विलेज का हिस्सा है, जहां क्लब्स, बार्स और लाइव एंटरटेनमेंट है। हर साल इसी जगह पर गे प्राइड कार्यक्रम होता है। क्षेत्र में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि उसने एक जोरदार आवाज सुनी और फिर उसे एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ मिला।
पुलिस ने लोगों को आज इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब शुक्रवार रात को लंदन में सात लोगों को चाकू मारा गया था। एक किशोर को ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर चाकू से गोद दिया गया। इसके बाद एक पुरुष को तकरार के बाद चाकू मार दिया गया था।