फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Emperor Naruhito of Japan took the throne

जापान के सम्राट नारुहितो ने संभाला राजसिंहासन, राज्याभिषेक में राष्ट्रपति कोविंद भी हुए शामिल

Wed, 23 Oct 2019 06:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Oct 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
Emperor Naruhito of Japan took the throne
जापान के सम्राट नारुहितो ने मंगलवार को राजसिंहासन संभाल लिया। राज्याभिषेक की रस्में पूरी होने के बाद सम्राट अकिहितो ने ‘क्राइसेन्थीमम थ्रोन’ (राजसिंहासन) अपने बेटे नारुहितो के हवाले कर दिया। इसके बाद नारुहितो औपचारिक रूप से देश के 126वें सम्राट बन गए।
विज्ञापन


बता दें कि नारुहितो के राज्याभिषेक की प्रक्रियाएं इस साल के शुरू में उनके पिता के पदत्याग के साथ शुरू हुई थीं। अकिहितो ने स्वास्थ्य कारणों से राजसिंहासन छोड़ने की इच्छा जताई थी। नए सम्राट के राज्याभिषेक में भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत दुनियाभर की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। राज्याभिषेक का समारोह ‘इंपीरियल पैलेस’ के ‘पाइन रूम’ में हुआ। राज्याभिषेक के दौरान नए सम्राट के साथ उनकी पत्नी एवं महारानी मसाको भी खड़ी थीं।
विज्ञापन

पीएम शिंजो बाले, सम्राट अमर रहें

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा, एकता के रूप में जापान के लोग हमेशा आपका (सम्राट) सम्मान करेंगे। इसके बाद उन्होंने तीन बार अपना हाथ उठाया और ‘बंजाई’ का नारा लगाया जिसका अर्थ है ‘सम्राट अमर रहें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अकिशिनो बने युवराज

नारुहितो के सम्राट बनने के बाद अब उनके भाई अकिशिनो युवराज बन गए हैं। अकिशिनो का 13 साल का बेटा हिसाहितो वर्तमान में राजपरिवार का एकमात्र उत्तराधिकारी है। क्योंकि राजपरिवार के नियम किसी पुरुष को ही राजसिंहासन सौंपे जाने की अनुमति देते हैं। जबकि सम्राट नारुहितो और महारानी मसाको 17 वर्षीय पुत्री आइको के अभिभावक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed