फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   emmanuel macron Want to quickly bring notre dame cathedral into its original form

नोट्रे डेम का जल्द पुननिर्माण चाहते हैं मैक्रों, ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन के बाद छवि सुधारने की कवायद

Fri, 19 Apr 2019 06:22 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
emmanuel macron Want to quickly bring notre dame cathedral into its original form
नॉट्र डाम कैथेड्रल - फोटो : social media
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक मामलों की एजेंसी से आए अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं और उम्मीद है कि इस दौरान वे नोट्रे डेम कैथेड्रल गिरजाघर के पुननिर्माण को लेकर अपने विचार पेश करेंगे।
विज्ञापन


मैक्रों यूनेस्को से आए वैश्विक धरोहर से संबंधित मुद्दों को देखने वाले प्रतिनिधिमंडल से एलिसी पैलेस में शुक्रवार को मुलाकात करेंगे।

मैक्रों का इस बात पर जोर है कि नोट्रे डेम के पुननिर्माण का कार्य तेजी से हो। वह चाहते हैं कि अग्निकांड से बुरी तरह तबाह हुई इस ऐतिहासिक धरोहर के पुननिर्माण का कार्य उनके कार्यकाल में ही पूरा हो, जिससे कि वह फ्रांस में हुए ‘येलो वेस्ट’ विरोध प्रदर्शन के कारण धूमिल हुई अपनी छवि को सुधार सकें।
विज्ञापन


आग लगने के बाद मैक्रों तुरंत घटनास्थल पहुंचे थे और उन्होंने घोषणा की, "हमलोग नोट्रे डेम का पुननिर्माण करेंगे।" 

क्या है ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर ‘येलो वेस्ट’ नामक आंदोलन तेल पर बढ़ते करों के खिलाफ विरोध के तौर पर शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पीली जैकेट पहनने के कारण इस आंदोलन का नाम यलो वेस्ट पड़ा। इस दौरान कई लोग मैक्रों के इस्तीफे के साथ पेंशन और शिक्षा पर सरकारी खर्च में वृद्धि, करों में कमी, बुनियादी ढांचे में सुधार, अप्रवासन में कटौती और सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed