फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Emergency session of UNHRC starts : Myanmar, Navalni, Uyghur issues will be considered

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का आपात सत्र शुरू, म्यांमार, नवलनी, उइगर मुद्दों पर होगा विचार

Mon, 22 Feb 2021 05:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 22 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Emergency session of UNHRC starts : Myanmar, Navalni, Uyghur issues will be considered
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, file photo

जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का आपात सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इसमें म्यांमार में तख्तापलट, रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की गिरफ्तारी, चीन में उइगर मुसलमानों के दमन, इथियोपिया एवं श्रीलंका जैसे देशों की स्थिति को लेकर विचार होगा। इन देशों को लेकर बढ़ी चिंता पर संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय की वर्ष 2021 में पहली उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। 

विज्ञापन


गुतारेस बोले - दुनिया के हर कोने में हो रहा उल्लंघन
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस मौके पर कहा कि दुनिया के हर कोना मानवाधिकार उल्लंघन की बीमारी से जूझ रहा है। परिषद के एजेंडे में म्यांमार में इस महीने की शुरुआत में सैन्य तख्तापलट एवं उसके बाद शुरू हुए प्रदर्शन को दबाने के लिए हिंसक कार्रवाई शीर्ष पर है।
विज्ञापन


चार हफ्ते चलेगा सत्र, कई राष्ट्रपति व पीएम संबोधित करेंगे
मानवाधिकार परिषद के चार हफ्ते चलने वाले सत्र में कई राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इनमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के भी संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिनकी सरकार पर विरोधियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई करने के आरोप लगे हैं। इस सत्र में चीन द्वारा उइगर मुसलमानों के प्रति रवैया, इथियोपिया सरकार द्वारा तिग्रे इलाके में कार्रवाई, निकारगुआ जैसे देशों में सरकार प्रायोजित हिंसा आदि पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल बाद अमेरिका भी हिस्सा लेगा
अमेरिका भी करीब ढाई साल के बाद परिषद की कार्यवाही में भागीदारी करेगा। ढाई साल तक तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में अमेरिका परिषद से हट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed