फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Email mistake reveals secret plans to end research on Head Start other child safety net programms IN US

US: बाल सुरक्षा कार्यक्रमों में शोध को समाप्त करने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, गलती से लीक ईमेल से हुआ खुलासा

Fri, 02 May 2025 12:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 02 May 2025 12:50 PM IST
सार

ट्रंप प्रशासन अगर यह अनुदान रोकता है तो इससे स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग और कमजोर होगा। पहले ही यह विभाग कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी और फंड की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते विभाग ने एक माह पहले ही अपने पांच क्षेत्रीय कार्यालय बंद कर दिए हैं और सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

विज्ञापन
Email mistake reveals secret plans to end research on Head Start other child safety net programms IN US
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन लगातार संघीय बजट को कम करने की कोशिशों में जुटा है। इसके तहत कई एजेंसियां और विभाग बंद किए जा रहे हैं। अब ट्रंप प्रशासन बच्चों के कल्याण कार्यक्रमों के लिए होने वाले शोध के लिए दिए जाने वाले अनुदान को समाप्त करने की योजना बना रहा है। गलती से भेजे गए एक ईमेल से यह खुलासा हुआ है। जिसके बाद ट्रंप प्रशासन लोगों के निशाने पर आ गया है। 
विज्ञापन


बाल विकास संबंधी कार्यक्रमों के अनुदान पर रोक लगाने की तैयारी
गौरतलब है कि कई विश्वविद्यालय देश में चल रहे बाल कल्याण कार्यक्रमों जैसे हेड स्टार्ट आदि को बेहतर बनाने के लिए शोध करते हैं। ट्रंप प्रशासन अब इन विश्वविद्यालयों को दिए जाने वाले अनुदान को ही समाप्त करने पर विचार कर रहा है। लीक हुए ईमेल के अनुसार, अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के तहत आने वाले 150 से ज्यादा शोध कार्यक्रमों को बंद किया जा सकता है। अमेरिका के योजना, शोध और समीक्षा कार्यालय द्वारा कम आय वर्ग से आने वाले बच्चों की मदद, बाल विकास, प्रताड़ना रोकने के लिए यह अनुदान दिया जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: ट्रंप ने दोहराई अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर कब्जे की बात, कहा- अभी वहां चीन का कब्जा, हम इसे वापस लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही फंड की कमी से जूझ रहा विभाग
ट्रंप प्रशासन अगर यह अनुदान रोकता है तो इससे स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग और कमजोर होगा। पहले ही यह विभाग कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी और फंड की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते विभाग ने एक माह पहले ही अपने पांच क्षेत्रीय कार्यालय बंद कर दिए हैं और सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। हेड स्टार्ट कार्यक्रम के तहत भी सरकार ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। लीक हुए ईमेल से यह भी पता चला है कि सरकार अश्वेत और हिस्पैनिक समुदाय के कम आय वर्ग वाले परिवारों को दिए जाने वाले अनुदान को भी खत्म करने पर विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें- Indonesia: 'हमारा इस्लाम ऐसी शिक्षा नहीं देता', पहलगाम हमले पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की पाकिस्तान को खरी-खरी

गलती से भेजे ईमेल से हुआ खुलासा
बच्चों की देखभाल की नीति, बाल विकास, अनाथालय देखभाल, बच्चों का शोषण से बचाव आदि पर अध्ययन कार्यक्रमों को सरकार बंद करने की योजना बना रही है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी आलोचना की है और कहा है कि ये अध्ययन बेहतर नीति बनाने में मदद करते हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के एक कर्मचारी ने अनुदान पाने वाले विश्वविद्यालयों को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें विश्वविद्यालयों से अपने संपर्क नंबर और अन्य जानकारी को अपडेट करने को कहा गया है। इसी ईमेल के साथ गलती से एक अन्य ईमेल भी शामिल था, जिसमें अनुदान रोकने की जानकारी दी हुई थी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed