फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk sexual harassment case, SpaceX paid 2.5 million dollar compensation to the employee, Musk was accused of sexual abuse in 2016

Report claims : एलन मस्क पर फ्लाइट अटेंडेंट के यौन शोषण का आरोप, स्पेसएक्स ने निपटारे में दिए ढाई लाख डॉलर!

Fri, 20 May 2022 08:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 20 May 2022 08:52 AM IST
सार

एलन मस्क ने इस बारे में अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहा है। उन पर 2016 में अपनी कंपनी की एक कर्मचारी के यौन शोषण का आरोप है। 

विज्ञापन
Elon Musk sexual harassment case, SpaceX paid 2.5 million dollar compensation to the employee, Musk was accused of sexual abuse in 2016
एलन मस्क - फोटो : Twitter @iSachinDeshwal/ Pixabay

विस्तार

अमेरिका की अग्रणी कंपनी स्पेसएक्स ने अपने मुखिया एलन मस्क के खिलाफ यौन शोषण के दावे का निपटारा करने के लिए पीड़िता को 250,000 डॉलर (1,93,65,187 रुपये) का मुआवजा दिया है। 
विज्ञापन

एलन मस्क ने इस बारे में अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहा है। उन पर 2016 में अपनी कंपनी की एक कर्मचारी के यौन शोषण का आरोप है। एक मीडिया रिपोर्ट में यौन शोषण और स्पेसएक्स द्वारा मुआवजा अदा करने के बारे में दावा किया गया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क ने 2018 में यह मुआवजा राशि अदा की थी। मस्क रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के संस्थापक व सीईओ हैं। हाल ही में उन्होंने अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने का एलान किया है। हालांकि, यह सौदा ट्विटर पर फर्जी खातों की संख्या ज्यादा होने की खबरों को लेकर फिलहाल अटका हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क के विमान में सहायिका थी युवती
जो युवती यौन शोषण की शिकार हुई वह स्पेसएक्स के कार्पोरेट विमान में सहायिका के रूप में सेवाएं देती थी। एक ऑनलाइन न्यूज प्रोवाइडर ने दावा किया है कि पीड़िता मस्क की कंपनी में संविदाकर्मी थी। इस दावे की पुष्टि के लिए वेबसाइट ने साक्षात्कारों, दस्तावेजों और पीड़िता की एक मित्र के घोषणा पत्र को आधार बनाया है। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए कैलिफोर्निया स्थित स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नालॉजीज कार्पोरेशन के प्रतिनिधि से वेबसाइट ने संपर्क किया तो उसकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। मस्क ने भी इस बारे में उन्हें भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया। 


विमान के प्राइवेट रूम में प्रपोज किया
पीड़िता की मित्र के अनुसार एक उड़ान के दौरान मस्क ने विमान के प्राइवेट रूम में निजी अंग दिखाते हुए प्रपोज किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि युवती को भेजे कामुक संदेश में इस पेशकश के बदले में उसे एक घोड़ा देने का भी प्रस्ताव दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed