फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   elon musk reaction viral on usa shoots fourth mysterious flying object

Elon Musk: अमेरिका के आसमान में दिख रहीं रहस्यमयी चीजें, एलन मस्क ने ट्वीट में लिखी गजब बात

Mon, 13 Feb 2023 10:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Feb 2023 10:05 AM IST
सार

यूएस वायुसेना और नेशनल गार्ड पायलट ने मिशिगन में हुरोन झील के ऊपर भी एक रहस्यमयी उड़ने वाली चीज को निशाना बनाया था। बीते शुक्रवार को एक और रहस्यमयी चीज अमेरिका में उत्तरी अलास्का में दिखाई दी थी।

विज्ञापन
elon musk reaction viral on usa shoots fourth mysterious flying object
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के आसमान में हाल के दिनों में कई बार रहस्यमयी चीजें दिखाई दे चुकी हैं, जिन्हें अमेरिका द्वारा निशाना बनाकर गिराया जा रहा है। अब दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क ने ट्वीट कर गजब बात लिखी है, जिसके चलते एलन मस्क का ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। दरअसल एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'चिंता मत करिए, मेरे कुछ एलियन्स दोस्त मुझसे मिलने आ रहे हैं'। एलन मस्क का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में अमेरिका के आसमान में विशाल गुब्बारा दिखाई दिया था, जिसे अमेरिका की वायुसेना ने निशाना बनाकर गिरा दिया था। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि यह चीनी जासूसी गुब्बारा था, जिसे सर्विलांस के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि चीन ने इससे इनकार किया और दावा किया था कि यह मौसम को मॉनिटर करने वाला गुब्बारा था जो गलती से उड़कर अमेरिका पहुंच गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यूएस वायुसेना और नेशनल गार्ड पायलट ने मिशिगन में हुरोन झील के ऊपर भी एक रहस्यमयी उड़ने वाली चीज को निशाना बनाया था। बीते शुक्रवार को एक और रहस्यमयी चीज अमेरिका में उत्तरी अलास्का में दिखाई दी थी, जिसे अमेरिकी वायुसेना ने निशाना बनाकर गिरा दिया था। शनिवार को कनाडा के युकोन क्षेत्र में भी एक रहस्यमयी उड़ने वाली चीज देखी गई थी, जिसे भी अमेरिकी वायुसेना ने निशाना बनाया था। दरअसल इन उड़ने वाले गुब्बारों आदि को नागरिक उड़ानों के लिए खतरनाक माना जाता है। 

हालांकि कनाडा या अमेरिकी की सरकार ने अब इन रहस्यमयी गुब्बारों और अन्य उड़ने वाली चीजों को लेकर किसी देश पर आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed