{"_id":"5eb096218ebc3e902a3e080c","slug":"ellis-g-wells-who-described-relations-between-india-and-the-united-states-as-unbreakable-is-going-to-retire-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को ‘अटूट’ बताने वाली एलिस इस माह हो रही हैं सेवानिवृत्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को ‘अटूट’ बताने वाली एलिस इस माह हो रही हैं सेवानिवृत्त
Tue, 05 May 2020 03:54 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 05 May 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
एलिस जी वेल्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप प्रशासन में दक्षिण और मध्य एशिया से जुड़े मामलों की प्रमुख तथा भारत और अमेरिका के बीच प्रगाढ़ सामरिक संबंधों की पक्षधर एलिस जी वेल्स इस माह सेवानिवृत्त हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह जानकारी दी साथ ही अन्य देशों के साथ अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए उनके समझदारी भरे परामर्श और समर्पित प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
वेल्स विदेश मंत्रालय में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री हैं। साथ ही वह भारत और पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक अधिकारी के तौर पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने हिन्दी और उर्दू का अध्ययन भी किया।
विज्ञापन
पोम्पिओ ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि '31 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद राजनयिक एलिस जी वेल्स इस माह विदेश मंत्रालय से सेवानिवृत्त हो रही हैं। दक्षिण तथा मध्य एशिया के देशों के साथ संबंध बनाने और इसमें आने वाली चुनौतियों को दूर करने में एलिस के समझदारी भरे परामर्श और समर्पित प्रयास मुझे याद आएंगे।’
एलिस का स्थान टॉम वजड़ा लेंगे। वह विदेश सेवा के अधिकारी हैं और मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत रह चुके हैं।
अमेरिका और भारत के संबंधों को मजबूती प्रदान करने में वेल्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिस वक्त चीन हिंद प्रशांत क्षेत्र में और हिंद महासागर में अपनी शक्ति बढ़ा रहा था उस वक्त वह अमेरिका और भारत के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने की पक्षधर थीं। इसके अलावा वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच समानताओं को भी लगातार रेखांकित करती रहीं।
उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को ‘‘अटूट’’बताया था और कहा था कि दोनों देशों के बीच करीबी साझेदारी है जो दिन-ब-दिन और मजबूत हो रही है।