फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   eight year old arman nayak creats a world record in dubai

उपलब्धि: आठ वर्षीय अरमान नायक ने सभी देशों की राजधानी का नाम बता बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 17 Aug 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 17 Aug 2021 02:59 AM IST
सार

  • 5 मिनट 7 सेकंड में बताया सभी राजधानियों व महाद्वीपों के नाम
  • नायक भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सतीश धवन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से बेहद प्रभावित है

विज्ञापन
eight year old arman nayak creats a world record in dubai
अरमान नायक - फोटो : twitter

विस्तार

दुबई में रह रहे आठ वर्षीय भारतवंशी अरमान नायक ने विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 14 दिसंबर, 2012 को ओडिशा में पैदा हुए नायक ने 15 अगस्त को दुनिया के सभी 195 देशों की राजधानी और महाद्वीपों के नाम बता कर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

विज्ञापन


अरमान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यताप्राप्त सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम फटाफट अंदाज में पांच मिनट सात सेकंड में बता दिया। ओएमजी रिकॉर्ड बुक ने दुबई में तीसरी कक्षा में पढ़ रहे अरमान की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए इसे 2021 के अपने संस्करण में स्थान दिया है।
विज्ञापन


यह रिकॉर्ड 15 अगस्त को एक लाइव वर्चुअल कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के समयानुसार दोपहर बाद 2:30 बजे और भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे दर्ज किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक, यूट्यूब और लिंक्डइन से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरमान के विश्व कीर्तिमान की यात्रा उसके अभिभावकों की मदद से 12 महीने पहले शुरू हुई थी। उसके पिता सौम्या रंजन नायक अमीरात ग्लोबल एल्युमीनियम में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां महाश्वेता महापात्रा एक सिविल इंजीनियर हैं।


अरमान जब चार वर्ष का था तब 2017 में दुबई आया था। वह भारत में नागरिक उड्डयन विभाग में अपना करियर बनाना चाहता है। वह भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सतीश धवन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से बेहद प्रभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed