{"_id":"5d6e20ba8ebc3e0168430601","slug":"eight-students-of-primary-school-killed-and-two-others-injured-in-a-brutal-knife-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: सनकी ने आठ स्कूली बच्चों को मारा चाकू, गर्लफ्रेंड की आंख फोड़ने की कर चुका है कोशिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: सनकी ने आठ स्कूली बच्चों को मारा चाकू, गर्लफ्रेंड की आंख फोड़ने की कर चुका है कोशिश
Tue, 03 Sep 2019 01:43 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के एक प्राथमिक स्कूल में आठ बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दो बच्चे घायल है। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आया है। घटना सोमवार सुबह लगभग आठ बजे चाओयांगपो ग्रेड स्कूल में घटित हुई। यह स्कूल हुबेई प्रांत में है। घटना नए शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन घटी।
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आठ बच्चों की चाकू मारकर हत्या की गई है। वहीं अन्य दो हमले में चोटें आई हैं। 40 साल का संदिग्ध स्थानीय नागरिक है। उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने आठ साल जेल में बिताए हैं। वह गर्लफ्रेंड की आंख फोड़ने की कोशिश करने का आरोपी पाया गया था। उसे मई में जेल से रिहा किया गया था।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा है। सोमवार से ही बच्चों का स्कूल शुरू हुआ है। बहुत से लोगों ने स्कूल से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए कहा है। चीन में असंतुष्ट लोगों द्वारा चाकू या कुल्हाड़ी से बच्चों पर होने वाले हमले आम हैं। अपराधी अक्सर कहते हैं कि उन्होंने समाज से बदला लेने की इच्छा से घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले अप्रैल में चीन के हुनान प्रांत में एक शख्स ने स्कूली बच्चों को मारा था। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई थी। जनवरी में बीजिंग से एक आदमी को बच्चों पर हथौड़े से हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। घटना में 20 बच्चे जख्मी हो गए थे। वहीं पिछले साल अप्रैल में नौ छात्रों की हत्या और एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए थे। घटना को एक पूर्व छात्र ने अंजाम दिया था जो खुद को बुली किए जाने का बदला लेना चाहता था।