{"_id":"5f31ef5f8ebc3e3ce56026f0","slug":"eight-peoples-including-six-french-tourists-killed-in-niger-gunmen-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजर में हमला: बंदूकधारियों ने छह फ्रांसीसी नागरिकों समेत आठ को गोलियों से भूना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजर में हमला: बंदूकधारियों ने छह फ्रांसीसी नागरिकों समेत आठ को गोलियों से भूना
Tue, 11 Aug 2020 06:37 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नियामी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नियामी
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में रविवार को फ्रांस के छह लोगों और उनके दो स्थानीय गाइड की हत्या कर दी गई। ये सभी नाइजर में काउरे जिराफ पार्क घूमने गए थे। नाइजर के गृह मंत्री ने इसकी जानकारी दी। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस मामले को लेकर नाइजर के राष्ट्रपति महमूद इसूजू से बात की। मैक्रों ने इस हमले को कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा है वे नाइजर के सालेह क्षेत्र में आतंक के खात्मे में हरसंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
हमले में मारे गए फ्रांस के नागरिक नाइजर में स्थानीय लोगों की मदद से जुड़े कामों को कर रहे थे। यूरोप के कई देशों ने अपने लोगों से नाइजर की यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है। फ्रांस ने नाइजर में रहने वाले लोगों से कहा है कि वे राजधानी नियामी के बाहर न जाएं। हमले में काउरे जिराफ रिजर्व गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
नाइजर के प्रमुख पर्यटन स्थल पर हुआ हमला
हमला जिस काउरे जिराफ पार्क में हुआ वह नाइजर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां करीब 72 किमी. के दायरे में घने जंगल हैं। इस क्षेत्र में बोको हरम, आईएस (इस्लामिक स्टेट) और अल कायदा जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। ये आतंकी संगठन नाइजर की सीमा से सटे माली, बुर्किना फासो, नाइजीरिया और लीबिया जैसे देशों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
फ्रांस सरकार ने नागरिकों से नाइजर नहीं जाने की दी सलाह
इस बीच फ्रांस की सरकार ने नागरिकों से नाइजर की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। वहीं फ्रांसीसी नागरिकों पर हुए हमले को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को अपने नाइजर समकक्ष महामदौ इस्सौफौ से फोन पर बात की। फ्रांस के एनजीओ (एसीटीएडी) ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके स्टाफ पर नाइजर में हमला किया गया।