फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight people including two Indians arrested for finding uranium like substance in Nepal

कार्रवाई: नेपाल में यूरेनियम जैसा पदार्थ मिलने पर दो भारतीय समेत आठ लोग गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 05:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 05:15 AM IST
सार

नेपाल पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि यूरेनियम का अवैध रूप से कारोबार करने के आरोप में इन आठों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने उनके पास से नौ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Eight people including two Indians arrested for finding uranium like substance in Nepal
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडो में दो भारतीयों समेत आठ लोगों के पास यूरेनियम जैसा पदार्थ मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह पदार्थ अवैध रूप से भारत से लाया गया था। पुलिस के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों की एक टीम ने एक पांच सितारा होटल के पार्किंग में एक कार से यह पदार्थ बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि दो भारतीयों की पहचान बिहार निवासियों- उपेंद्र कुमार मिश्रा एवं राजू ठाकुर के रूप में हुई जबकि बाकी छह नेपाली नागरिक हैं। ये गिरफ्तारियां तब की गईं, जब ये लोग इस बेशकीमती सामान को 35 करोड़ रुपयेे प्रति किलोग्राम की दर से बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने कार से भूपेंद्र और नवराज को गिरफ्तार किया जबकि बाकी उनसे मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि यूरेनियम का अवैध रूप से कारोबार करने के आरोप में इन आठों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रशासन ने उनके पास से नौ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रोपोलिटन पुलिस रेंज के पुलिस अधीक्षक दिनेश मैनाली ने कहा, हमने कुछ पदार्थ बरामद किया जो यूरेनियम जैसा दिखता है। यह पता करने के लिए उसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा कि वह यूरेनियम है या कुछ और। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed