फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   eight people died of same family in a road accident in Punjab Pakistan

पाकिस्तान में हादसा: कार और ट्रक में टक्कर, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

Thu, 01 Apr 2021 09:14 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 01 Apr 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
eight people died of same family in a road accident in Punjab Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बुरेवाला से लाहौर लौट रही कार की टक्कर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से हो गई। यह घटना वाहन के तेज रफ्तार की वजह से बुरेवाला के लुडान रोड पर हुई। यह घटना लाहौर से 140 किलोमीटर की दूरी पर हुई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाहन की गति तेज होने से चालक उसपर नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सभी आठों यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और कई महिलाएं हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed