फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight commanders sacked, Putin furious over delay in victory, accusing Ukraine of making biological weapons again

गुस्से में हैं पुतिन: आठ कमांडर बर्खास्त, जीत में देरी होने से भड़के, यूक्रेन पर फिर लगाया जैविक हथियार बनाने का आरोप

Sat, 12 Mar 2022 01:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 12 Mar 2022 01:47 PM IST
सार

रूस के बर्खास्त कमांडर पूर्वी और दक्षिणी मोर्चे पर तैनात थे। परिषद के प्रमुख ओलेक्सी दालिनोव ने कहा कि रूस को उम्मीद थी कि वह जंग के शुरुआती दो-तीन दिनों में ही यूक्रेन फतह कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

विज्ञापन
Eight commanders sacked, Putin furious over delay in victory, accusing Ukraine of making biological weapons again
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

16 दिन बाद भी यूक्रेन जंग में जीत नहीं होने से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुस्से में हैं। उन्होंने यह गुस्सा अपने ही आठ कमांडरों को बर्खास्त कर उतारा। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका पर फिर आरोप लगाया कि वह यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने का कार्यक्रम चला रहा है। 

विज्ञापन


यूक्रेन की सुरक्षा परिषद का कहना है कि रूस के बर्खास्त कमांडर पूर्वी और दक्षिणी मोर्चे पर तैनात थे। परिषद के प्रमुख ओलेक्सी दालिनोव ने कहा कि रूस को उम्मीद थी कि वह जंग के शुरुआती दो-तीन दिनों में ही यूक्रेन फतह कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसी कारण उसने एक बार फिर यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों पर हमले शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


चमगादड़ों से फैलाना चाहता है वायरस
अमेरिका में रूस के राजदूत वेजली नेबेनजाया ने दावा किया कि अमेरिका की मदद से यूक्रेन में 30  जैविक हथियार कार्यक्रम चल रहे हैं। वह चमगादड़ों और अन्य पक्षियों के माध्यम से रूस में बीमारियों के वायरस फैलाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलाई सुरक्षा परिषद की बैठक, अमेरिका ने रूस पर लगाया आरोप
रूस ने जैविक हथियारों के मुद्दे पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई है। उधर, अमेरिका ने इस बात से साफ इनकार किया है और चेताया है कि रूस चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर हमला कर सकता है। इसकी आड़ में वह यूक्रेन पर रासायनिक हथियारों से धावा बोल सकता है। 

रूस को भी उठाना पड़ रहा भारी नुकसान
यूक्रेन जंग शनिवार को 17 वें दिन में प्रवेश कर गई। इस में रूस को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। रूस भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। शुक्रवार को खारकीव के पास हुए युद्ध में रूसी मेजर जनरल आंद्रे कोलेसनिकोव खेत रहे। पूर्व में रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव और मेजर जनरल आंद्रे सुखोवेस्ती भी मारे जा चुके हैं।


25 लाख ने किया पलायन
शनिवार को रूसी सैनिक यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहे हैं।  रूसी सेना तेजी से कीव की तरफ बढ़ रही है। स्कूल और अस्पतालों को निशाना बनाया जा रहा है। कई शहरों में लोग बमबारी के बाद मलबे में दब गए हैं। जंग के बीच भारी संख्या में लोग वहां से पलायन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि अब तक यूक्रेन से करीब 25 लाख लोग पलायन कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed