फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egypt Construction of new capital is going on government will spend crores plans to build more than 400 hospitals and school colleges

मिस्र: नई राजधानी का हो रहा निर्माण, 3.30 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार, 400 से ज्यादा अस्पताल व स्कूल-कॉलेज बनाने की है योजना

Sat, 15 May 2021 04:42 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 15 May 2021 04:42 PM IST
सार

मिस्र सरकार के मुताबिक, नया शहर बनाने का मुख्य कारण बढ़ती भीड़ को कम करना है। शहर के बाहर 90 वर्ग किमी क्षेत्र में सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया जाएगा, जो शहर को बिजली सप्लाई करेगा। शहर के चारों ओर कृत्रिम झीलें बनाई जाएंगी। इलेक्ट्रिक रेलवे लिंक और एक नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भी होगी सुविधा।

विज्ञापन
Egypt Construction of new capital is going on government will spend crores plans to build more than 400 hospitals and school colleges
काहिरा - फोटो : Pixabay

विस्तार

जिस तरह से मिस्र की आबादी बढ़ रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि 2050 तक यहां की ऐतिहासिक राजधानी काहिरा की आबादी 4 करोड़ के पार चली जाएगी। उस समय यहां संसाधन और आबादी के बीच बहुत बड़ा अंतर हो जाएगा। भविष्य में बनने वाले इसी हालात से निपटने के लिए मिस्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। दरअसल, इस देश की सरकार वर्तमान राजधानी काहिरा से 45 किलोमीटर की दूरी पर रेगिस्तान में 700 वर्ग किमी क्षेत्र में नई प्रशासनिक राजधानी बनवाने का काम कर रही है, जहां पर 65 लाख लोगों को बसाने की योजना है।

विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया शहर
योजना के अनुसार यह शहर पूरी तरह न्यूयॉर्क और लंदन की तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। शहर के बाहर 90 वर्ग किमी क्षेत्र में सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया जाएगा, जो शहर को बिजली सप्लाई करेगा। शहर के चारों ओर कृत्रिम झीलें बनाई जाएंगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक रेलवे लिंक और एक नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनेगा। मिस्र सरकार के मुताबिक, नया शहर बनाने का मुख्य कारण बढ़ती भीड़ को कम करना है। इस परियोजना में 3.30 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी नई राजधानी
नई राजधानी में छोटे-बड़े 400 से ज्यादा अस्पताल और इतने ही स्कूल-कॉलेज भी बनाए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 30 हजार कमरों वाले होटल, लंदन के सेंट्रल पार्क से बड़ा पार्क और दुनिया का सबसे बड़ा टावर बनाया जाएगा। 14 हजार एकड़ में शॉपिंग मॉल, मस्जिद और एक बड़ा भव्य चर्च के निर्माण की भी योजना है। मिस्र प्रशासन के अनुसार यह शहर साल 2030 तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed