{"_id":"63783ab6780b43207370c38c","slug":"ecuador-many-killed-injured-during-bloody-prison-conflict-400-killed-in-such-incidents-in-last-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ecuador: जेल में खूनी संघर्ष के दौरान नौ की मौत, बीते एक साल में ऐसी घटनाओं में 400 की जान जा चुकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ecuador: जेल में खूनी संघर्ष के दौरान नौ की मौत, बीते एक साल में ऐसी घटनाओं में 400 की जान जा चुकी
Sat, 19 Nov 2022 07:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इक्वाडोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इक्वाडोर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:38 AM IST
सार
दक्षिण अमेरिकी देश में एक नवंबर को भी कैदियों को ट्रांसफर करने के दौरान गैंगवॉर छिड़ गई थी, जिसमें हुए धमाके की वजह से पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने दो प्रांतों में आपातकाल का एलान कर दिया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इक्वाडोर में शुक्रवार को एक बार फिर जेल में संघर्ष की खबरें आ रही हैं। इस दौरान कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इसी जेल में बीते साल से अब तक 400 कैदी मारे जा चुके हैं। अभियोजक कार्यालय के मुताबिक, राजधानी क्विटो के उत्तर में एल इंका जेल में हिंसा भड़की। शवों को हटाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस घटना से पहले सरकार ने दो कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की थी। इन पर पहले हुई हिंसा का मास्टरमाइंड होने का शक था। राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने ट्विटर पर स्थानांतरण के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इससे पहले दक्षिण अमेरिकी देश में एक नवंबर को कैदियों को ट्रांसफर करने के दौरान गैंगवॉर छिड़ गई थी, जिसमें हुए धमाके की वजह से पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने दो प्रांतों में आपातकाल का एलान कर दिया था।
विज्ञापन
इस घटना के पीछे राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने ड्रग गैंग को जिम्मेदार ठहराया था। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा था कि ग्वायाकिल और एस्मेराल्डास में कल रात और आज जो हुआ, वह स्पष्ट रूप से ड्रग गैंग की सोच को दर्शाता है। हम इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिससे लगातार बढ़ रही हिंसा पर रोक लगाई जा सके।
गौर करने वाली बात यह है कि इक्वाडोर का जेल सिस्टम काफी वक्त से इस तरह की दिक्कतों से जूझ रहा है। 2020 के बाद से इक्वाडोर की जेलों में हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है, जिसमें अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है।