फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   East Asia Summit must be committed to free and open Indo-Pacific: EAM Jaishankar

Indonesia: ‘ASEAN स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत के लिए हो प्रतिबद्ध’, विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन पर किया हमला

Fri, 14 Jul 2023 03:05 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद प्रशांत के व्यापक दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह हिंद प्रशांत को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भारत दृढ़ता के साथ आसियान का समर्थन करता है। 

विज्ञापन
East Asia Summit must be committed to free and open Indo-Pacific: EAM Jaishankar
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को चीन पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (आसियान) को संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिंद प्रशांत के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। बता दें, विदेश मंत्री इंडोनेशिया में 13वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

भारत आसियान (ASEAN) का करता है समर्थन

विदेश मंत्री ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद प्रशांत के व्यापक दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह हिंद प्रशांत को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि भारत दृढ़ता के साथ आसियान का समर्थन करता है। 

विज्ञापन

हिंद प्रशांत पर चर्चा

जयशंकर ने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ एक स्वतंत्र और खुले हिंद प्रशांत के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। बता दें, हिंद प्रशांत एक जैव-भौगोलिक क्षेत्र है, जिसमें हिंद महासागर और दक्षिणी चीन सागर सहित पश्चिमी और मध्य प्रशान्त महासागर का हिस्सा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन का दक्षिण चीन सागर पर दावा

दरअसल, अमेरिका, भारत और कई अन्य देश क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को देखते हुए एक स्वतंत्र, खुले और संपन्न हिंद प्रशांत को सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में बात कर रहे हैं। दक्षिण चीन सागर के लगभग पूरे हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। जबकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम का भी कहना है कि उनका भी कुछ हिस्सा इसमें है। 

चीन ने बनाए आर्टिफिशियल द्वीप 

बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर में आर्टिफिशियल द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हुए हैं। चीन का पूर्वी चीन सागर में जापान के साथ भी विवाद है। जयशंकर ने कहा कि भारत द्वारा प्रस्तावित इंडो-पैसिफिक ओशिएन्स इनिशिएटिव (आईपीओआई) और एओआईपी के बीच बहुत अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा कि क्वाड हमेशा आसियान का पूरक रहेगा। 

क्वाड आसियान का रहेगा पूरक

उन्होंने कहा कि चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) हमेशा आसियान का पूरक रहेगा। एओआईपी क्वाड की परिकल्पना में योगदान देता है। भारत हिंद-प्रशान्त में आसियान की केन्द्रीयता की पुष्टि करता है और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को मजबूती देने की बात करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed