{"_id":"5ead88c1d683c240597bee38","slug":"earthquake-in-the-mediterranean-sea-south-of-crete-magnitude-6-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीट के दक्षिण में भूमध्य सागर में भूकंप, तीव्रता 6.0 मापी गई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्रीट के दक्षिण में भूमध्य सागर में भूकंप, तीव्रता 6.0 मापी गई
Sat, 02 May 2020 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 02 May 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूनान के क्रीट द्वीप के दक्षिण में भूमध्यसागर में 6.0 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप के कारण जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
'एंथेस जियोडायनेमिक इंस्टीट्यूट' ने बताया कि भूकंप शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 51 मिनट पर आया और इसका केंद्र लेरापेट्रा तटीय कस्बे से 63 किलोमीटर दूर एवं 15 किलोमीटर गहराई में था।
विज्ञापन
संस्थान ने बताया कि 10 मिनट बाद द्वीप से करीब 102 किलोमीटर दूर भूकंप बाद का झटका आया, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। यूनान भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में पड़ता है और यहां अकसर भूकंप आता रहता है।
विज्ञापन