{"_id":"5f18056b2dd30e05110b3e82","slug":"earthquake-in-alaska-of-7-8-magnitude-tsunami-warning-after-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलास्का में 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अलास्का में 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी
Wed, 22 Jul 2020 02:52 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जूनो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जूनो
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
अलास्का में 7.8 तीव्रता का भूकंप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के अलास्का में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है लेकिन अभी तक किसी भी तरह की क्षति की खबर नहीं आई है। अलास्का में भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
इस भूंकप के झटके पांच सौ मीटर की दूरी तक महसूस किए गए हैं। सुनामी की चेतावनी के बाद तटीय इलाकों में अफरातफरी मच गई है और लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंच रहे हैं। भूकंप का केंद्र जमीन से छह मील की गहराई में स्थित था तो वहीं भूकंप के केंद्र के 200 मील के इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
ऐसा बताया जा रहा है कि अगले कुछ सप्ताह तक भूकंप के बाद के झटके भी महसूस किए जा सकते हैं। प्रशासन ने आस-पास के इलाकों में जल्दी ही लोगों को निकालना सुरक्षित जगह भेजने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यूएसजीएस ने कहा कि सभी लोगों को सलाह दी गई है कि आने वाले समय में और ज्यादा झटके महसूस किए जा सकते हैं और आने वाले पहले से ज्यादा शक्तिशाली भी हो सकते हैं। प्रशासन ने भूकंप के दौरान ही लोगों को जागरुक करने के लिए सायरन बजाना शुरू कर दिया था।