{"_id":"6422349aab989b829004a794","slug":"earthquake-hits-solomon-islands-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: सोलोमन द्वीप पर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.0 रही तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: सोलोमन द्वीप पर महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.0 रही तीव्रता
Tue, 28 Mar 2023 05:58 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मलंगो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मलंगो
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 28 Mar 2023 05:58 AM IST
सार
नई दिल्ली स्थित एनसीएस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:49 बजे आया और इसका केंद्र होनियारा के पश्चिम उत्तर पश्चिम में 95 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
Earthquake
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलोमन द्वीप में मंगलवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई। नई दिल्ली स्थित एनसीएस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:49 बजे आया और इसका केंद्र होनियारा के पश्चिम उत्तर पश्चिम में 95 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
भूकंप आने के कारण
हमारी धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन
भूकंप के केंद्र और तीव्रता का मतलब
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।
विज्ञापन