फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dutch King Willem-Alexander issues historic apology for slavery

International Slavery Day: गुलामों के व्यापार को लेकर नीदरलैंड के राजा ने मांगी माफी, कहा- यह मानवता के खिलाफ

Sun, 02 Jul 2023 10:09 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीदरलैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीदरलैंड Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 10:09 AM IST
सार

नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने गुलामी और दास व्यापार के लिए माफी मांगी। हजारों गुलामों के वंशजों ने शाही माफी का स्वागत किया। वहीं, कुछ लोगों ने मुआवजे की मांग सामने रख दी।

विज्ञापन
Dutch King Willem-Alexander issues historic apology for slavery
नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर - फोटो : social media

विस्तार

नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने शनिवार को दासता उन्मूलन की वर्षगांठ पर गुलामी और दास व्यापार में देश की ऐतिहासिक भूमिका के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर इसके लिए मांफी मांग रहा हूं। बता दें, पिछले साल के अंत में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने भी माफी मांगी थी। 

विज्ञापन

राजा अलेक्जेंडर ने अपने भावनात्मक भाषण में कहा कि आज मैं आपके सामने खड़ा हूं। इस मौके पर मैं आपके राजा के रूप में, सरकार के सदस्य के रूप में और स्वयं यह माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने दिल एवं आत्मा में शब्दों का भार महसूस करता हूं।

विज्ञापन

वहीं, दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम और कैरेबियाई द्वीपों अरूबा, बोनेयर और कुराकाओ के हजारों गुलामों के वंशजों ने शाही माफी का स्वागत किया। हालांकि, इनमें से कई लोगों कहना था कि उन्हें माफी के साथ मुआवजा भी दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा ने नीदरलैंड में गुलामी में ऑरेंज-नासाउ के शाही घराने की सटीक भूमिका पर एक अध्ययन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आज स्मरण के इस दिन, मैं मानवता के खिलाफ इस अपराध के सामने कार्रवाई करने में स्पष्ट विफलता के लिए माफी मांगता हूं। एम्स्टर्डम पार्क में देश के राष्ट्रीय गुलामी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से पहले अपना भाषण पूरा करते समय विलेम-अलेक्जेंडर की आवाज भावनाओं से भरी हुई प्रतीत हुई।

उल्लेखनीय है कि एक जुलाई, 1863 को सूरीनाम और कैरेबियन में डच (नीदरलैंड) उपनिवेशों में दासता को समाप्त कर दिया गया था, लेकिन अधिकतर गुलाम मजदूरों को अगले 10 वर्षों तक पौधारोपण पर काम करना जारी रखने के लिए विवश किया गया था। शनिवार के कार्यक्रमों और भाषण के साथ एक जुलाई 1873 से लागू हुए दासता उन्मूलन की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए साल भर होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed