{"_id":"5f1bd3f5a7a7322b663c3048","slug":"dustbin-floats-away-in-water-video-goes-viral-on-social-media-twitter-says-that-blue-bin-is-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश में बहने लगा कचरे का डिब्बा, लोगों ने दीं मजेदार प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मूसलाधार बारिश में बहने लगा कचरे का डिब्बा, लोगों ने दीं मजेदार प्रतिक्रियाएं
Sat, 25 Jul 2020 12:13 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
बहता हुआ नीला कचरे का डिब्बा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आपने कोई ऐसा वीडियो देखा है, जिसे देखकर आपको लगा हो कि इस वीडियो में दिखाई गई स्थिति आपके जीवन से मेल खाती है। अगर आपने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है तो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा नीले डिब्बे का यह वीडियो आपको देखना चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, एक ट्वीटर यूजर मैरी किर्क द्वारा 28 सेकंड का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया गया। इस वीडियो में मूसलधार बारिश के दौरान एक कचरे का डिब्बा सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे की तरफ जाता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
Another hailstorm? This blue bin was like “Nope. Bye y’all, good luck with the rest of this year.”🤣 #yyc #yycstorm #abstorm pic.twitter.com/BR3LRNvIOg
विज्ञापन विज्ञापन— Mary Kirk (@iamMaryKirk) July 23, 2020
किर्क ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'एक और बार मूसलाधार बारिश होने वाली है, लेकिन इस नीले कचरे के डिब्बे ने उससे कहा, नहीं अब और नहीं, मैं जा रहा हूं, अलविदा। आने वाले दिनों के लिए तुम्हें शुभकामनाएं।'
यह भी पढ़ें: पत्तियों तक पहुंचने के लिए बकरी ने लगाया जुगाड़, अब वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
इस वीडियो को अब तक 3.3 लाख लोगों ने देखा है और इस पोस्ट को 9,600 से अधिक लाइक्स मिले हैं। इसके अलावा इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। वहीं, एक अन्य ट्वीटर यूजर ने भी इस तरह के एक अन्य कचरे के डिब्बे का वीडियो साझा किया और लिखा, 'यह एक ट्रेंड है'। एक यूजर ने लिखा कि इस डिब्बे की स्थिति हमारे जीवन की तरह है।
It’s a trend. pic.twitter.com/byUycGB5Kl
— Anna Crawford (@MatushkaAnna) July 23, 2020
एक यूजर ने लिखा, 'कृप्या, मुझे छोड़कर मत जाइए श्रीमान नीले डिब्बे।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे जब भूख लगेगी तो यह अपने आप ही वापस लौट आएगा। सबने ऐसा ही कहा था, जब मेरे छोटे भाई ने ऐसा किया था।'
Please don't leave me Mr Blue Bin😂
— Gail OT⁷ (@geiljaseumin) July 24, 2020