फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   During full Lunar eclipse in January space rock collided with Moon

जनवरी में पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा से टकराई थी अंतरिक्ष चट्टान

Thu, 02 May 2019 06:55 PM IST
अमर शर्मा भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 May 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
During full Lunar eclipse in January space rock collided with Moon
पूर्ण चंद्रग्रहण - फोटो : AP

इस साल जनवरी में पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान एक अंतरिक्ष चट्टान 61 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा से टकराई थी। वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


प्रेक्षकों ने इस साल 21 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के दौरान चट्टान (उल्कापिंड) के चंद्रमा की सतह से टकराने पर कुछ समय के लिए चिंगारी देखी।

स्पेन के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ऑफ एंडालूसिया’ और ‘यूनिवर्सिटी ऑफ हुइल्वा’ के शोधार्थियों ने इस घटना के दौरान चंद्रमा की सतह पर नजर रखने के लिए आठ दूरबीनों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


उल्का पिंड के चंद्रमा की सतह से टकराने के दौरान 0.28 सेकेंड के लिए चिंगारी उठी और इसे पहली बार चंद्रग्रहण के दौरान फिल्माया गया।

पूर्ण चंद्रग्रहण उस समय होता है जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाता है। 

गत 21 जनवरी को हुए पूर्ण चंद्रग्रहण को उत्तर और दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी यूरोप से सबसे अच्छी तरह से देखा गया।

दरअसल, चंद्रमा के पास पृथ्वी की तरह खुद की रक्षा के लिए कोई वायुमंडल नहीं है और इसलिए चट्टान का छोटा सा टुकड़ा भी चंद्रमा की सतह से आकर टकरा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed