फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Due to suspicion of affair indian man sentenced to life for stabbing wife to death in dubai

दुबईः बेवफाई के शक में इस भारतीय ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, अब मिली आजीवन कारावास की सजा

Mon, 27 Jul 2020 09:24 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 27 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Due to suspicion of affair indian man sentenced to life for stabbing wife to death in dubai
Court order - फोटो : सोशल मीडिया

बेवफाई के शक में अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में एक भारतीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मीडिया में रविवार को आई खबर में यह कहा गया है।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक पिछले साल नौ सितंबर को यूगेश सी एस (44) ने अपनी पत्नी विद्या चंद्रन (44) की उसके दफ्तर के पार्किंग क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले की अदालत में सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन


समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' की खबर के अनुसार केरल से ताल्लुक रखने वाली विद्या उस रात ओणम मनाने के लिए बच्चों के साथ भारत रवाना होने वाली थी। समाचार पत्र के मुताबिक विद्या के परिवार का आरोप है कि उसका पति कई साल से उसे प्रताड़ित कर रहा था। यूगेश ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार मृतका के मैनेजर ने गवाही में कहा कि उसने कई बार विद्या को फोन किया, लेकिन विद्या ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उन्होंने एक कर्मचारी को विद्या के बारे में पता करने के लिये कहा।


भारतीय मैनेजर ने कहा, 'मैं बाहर निकला तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी। उन्हें चाकू मारा गया था और मुझे लगता है कि जब मैंने उन्हें देखा तब तक वह मर चुकी थीं।' पुलिस ने उसी दिन उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed