{"_id":"6074b1098ebc3e8d3534181e","slug":"dubai-in-ramadan-it-is-not-necessary-to-cover-the-restaurant-with-curtains-announced-to-increase-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई: रमजान में रेस्तरां को परदे से ढंकना जरूरी नहीं, पर्यटन को बढ़ाने के लिए किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई: रमजान में रेस्तरां को परदे से ढंकना जरूरी नहीं, पर्यटन को बढ़ाने के लिए किया एलान
Tue, 13 Apr 2021 06:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 13 Apr 2021 06:59 AM IST
सार
- रेस्तरां अपने यहां पर्दे आदि लगाए बिना ही ग्राहकों को भोजन परोस सकेंगे
- आर्थिक विकास विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से इस कदम की घोषणा की
विज्ञापन
रमजान
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में लंबे समय से चली आ रही उस अनिवार्यता को बंद करने की दिशा में कदम उठाया गया है जिसमें रमजान पर सभी रेस्तरां को दिन में परदों से ढंकना जरूरी होता आया है। ऐसा इसलिए ताकि रोजा रख रहे लोगों की नजर से खाद्य पदार्थ दूर रहें।
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से किया गया नया एलान
यहां के आर्थिक विकास विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से इस कदम की घोषणा की। सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने कहा, रेस्तरां अपने यहां पर्दे आदि लगाए बिना ही ग्राहकों को भोजन परोस सकेंगे।
विज्ञापन
नया आदेश पहले के वर्षों में जारी उन आदेशों का स्थान ले लेगा जिनके तहत रोजा रखने वालों की खातिर खानपान वाले हिस्सों को ढंकना अनिवार्य होता था। नए नियमों के तहत दिन के वक्त भोजन परोसने के लिए अब रेस्तरां को पहले की तरह विशेष परमिट लेने की भी जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
खाड़ी के अरब देशों में रमजान के दौरान सार्वजनिक तौर पर खाने पीने पर जुर्माने लगाए जाते हैं तथा ऐसा करने वाला आदमी कानूनी पचड़ों में भी फंस सकता है। हालांकि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुबई नियमों में बदलाव कर रहा है।