फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Drone strikes vessel carrying aid to Gaza near Malta News In Hindi

Gaza War: गाजा में राहत समाग्री पहुंचाने जा रही नाव पर ड्रोन हमला, माल्टा के पास हुए धमाके; कोई हताहत नहीं

Fri, 02 May 2025 03:00 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 02 May 2025 03:00 PM IST
सार

गाजा को राहत सामग्री ले जा रही Gaza Freedom Flotilla की नाव पर माल्टा तट के पास ड्रोन से हमला हुआ। दो धमाके हुए और आग लग गई। नाव में 16 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। नाव को नुकसान हुआ है और डूबने का खतरा बना है। हमला किसने किया, अभी साफ नहीं।

विज्ञापन
Drone strikes vessel carrying aid to Gaza near Malta News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजा के लिए खाने-पीने का सामान और जरूरी राहत सामग्री लेकर जा रही एक नाव पर शुक्रवार को माल्टा के पास ड्रोन से हमला हुआ। यह नाव गाजा स्वतंत्रता फ्लोटिला की थी, जो गाजा में फंसे लोगों तक खाने-पीने का सामान और जरूरी मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही थी। नाव में 12 क्रू मेंबर और 4 आम नागरिक सवार थे। हमले में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन नाव को काफी नुकसान पहुंचा है। यह जानकारी गाजा की शांति और सामाजिक न्याय की वकालत करने वाले संगठन कोडपिंक ने दी है।

विज्ञापन


दो धमाको के बाद नाव में लगी आग
मामले में कोडपिंक के कार्यकर्ता चार्ली एंड्रियासन ने बताया कि उन्होंने नाव पर मौजूद लोगों से बात की। लोगों ने उन्हें बताया कि दो धमाके हुए और फिर नाव में आग लग गई। नाव का जनरेटर भी खराब हो गया, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गई। नाव के डूबने का भी खतरा बना हुआ है। हालांकि अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। वहीं इस्राइली सेना से जब इस हमले को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Israel-Hamas War: इस्राइल ने गाजा पर किया जोरदार हमला, 12 लोगों की मौत; तीन बच्चे भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में इस्राइल ने रोकी है मानवीय सहायता
बीते दो महीनों से इस्राइल ने गाजा में किसी भी तरह की मानवीय मदद जाने पर रोक लगा रखी है। इससे वहां हालात बेहद खराब हो गए हैं। गाजा लगभग 19 महीने से युद्ध की चपेट में है और यह अब तक का सबसे गंभीर मानवीय संकट बन गया है।

ये भी पढ़ें:- Pope: नए पोप के चुनाव की तैयारी तेज, सिस्टीन चैपल में लगी चिमनी, धुएं से मिलेगा नियुक्ति का संकेत; समझिए कैसे?

गाजा पर नहीं थम रहा इस्राइल का हमला
बता दें कि पिछले महीने हमास के साथ युद्धविराम खत्म होने के बाद से इस्राइल गाजा पर रोज हमले कर रहा है। मार्च की शुरुआत से ही गाजा में 20 लाख लोगों को भोजन और दवा जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति रोक दी गई है, ताकि हमास पर बंधकों की रिहाई को लेकर दबाव बनाया जा सके। इस सप्ताह गाजा सिटी और बेइत लाहिया में भी दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बात अबतक की करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक गाजा में 52,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed