{"_id":"6b045e3fd6009f234c093c7f","slug":"serious-allegations-against-musk-company-claims-grok-ai-generated-child-abuse-images-us-states-file-lawsuits-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्क की कंपनी पर गंभीर आरोप: ग्रोक एआई से बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने का दावा, दो राज्यों ने किया मुकदमा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
मस्क की कंपनी पर गंभीर आरोप: ग्रोक एआई से बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने का दावा, दो राज्यों ने किया मुकदमा
Mon, 23 Nov 2026 09:09 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:09 PM IST
सार
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर आरोप है कि उसके ग्रोक एआई मॉडल से बच्चों की अश्लील तस्वीरें और बिना सहमति के यौन सामग्री बनाई गई। अमेरिका के वर्जीनिया और ओरेगन ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा किया है। एक अध्ययन में 20 हजार से अधिक बच्चों की तस्वीरों का दावा किया गया। आखिर ग्रोक के किस फीचर से विवाद हुआ? प्रतिबंधों के बावजूद तस्वीरें कैसे बनती रहीं? आइए, विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
ग्रोक के खिलाफ पहले कितने दर्ज हो चुके हैं मुकदमे?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अब अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल ग्रोक को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिर गई है। अमेरिका के वर्जीनिया और ओरेगन राज्यों ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि ग्रोक एआई के जरिए बच्चों की अश्लील और यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरें बनाई जा रही हैं। इसके अलावा, लोगों की तस्वीरों का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने में किया जा रहा है। दोनों राज्यों का कहना है कि कंपनी ने इस खतरे को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए और इसके बावजूद अपने एआई मॉडल के खास फीचर का प्रचार किया। इन मुकदमों के साथ ग्रोक की सुरक्षा और एआई कंपनियों की जवाबदेही को लेकर अमेरिका में विवाद और बढ़ गया है।
वर्जीनिया और ओरेगन ने स्पेसएक्स पर क्या आरोप लगाए हैं?
वर्जीनिया और ओरेगन के अटॉर्नी जनरल ने राज्य की अदालतों में स्पेसएक्स के खिलाफ मुकदमे दायर किए हैं। दोनों राज्यों का आरोप है कि कंपनी ने ग्रोक एआई की सुरक्षा को लेकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया। कंपनी ने अपने एआई मॉडल के 'स्पाइसी मोड' का प्रचार किया, जबकि इसमें ऐसी तस्वीरें और वीडियो बनाने की सुविधा थी, जिनसे लोगों की निजता और सुरक्षा को नुकसान पहुंच सकता है। मुकदमों के मुताबिक, इस फीचर के जरिए कोई भी उपयोगकर्ता किसी व्यक्ति की पहले से मौजूद तस्वीर लेकर उसे अश्लील या बिना कपड़ों वाली तस्वीर अथवा वीडियो में बदल सकता है। राज्यों का कहना है कि कंपनी ने इस तरह की सामग्री बनने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। दोनों राज्यों ने उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। वे कंपनी से हर्जाना, जुर्माना और अदालत के ऐसे आदेश चाहते हैं, जिनसे कथित गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सके। स्पेसएक्स ने मुकदमों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
ग्रोक एआई से बच्चों की कितनी अश्लील तस्वीरें बनने का दावा किया गया?
वर्जीनिया की ओर से दायर मुकदमे में सेंटर फॉर काउंटरिंग डिजिटल हेट के एक अध्ययन के आंकड़ों का हवाला दिया गया है। इस अध्ययन के अनुमान के मुताबिक, दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच ग्रोक ने एक्स पर लाखों यौन रूप से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर पोस्ट कीं। इनमें 20 हजार से अधिक तस्वीरें बच्चों को दिखाने वाली थीं। यह आंकड़ा अध्ययन का अनुमान है, न कि अदालत की ओर से साबित किया गया तथ्य। इस मामले में पहले भी अमेरिका के कई राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने ग्रोक के खिलाफ इसी तरह के आरोपों की जांच शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, वर्जीनिया और ओरेगन ऐसे पहले राज्य बन गए हैं, जिन्होंने इन आरोपों को लेकर सीधे कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने कहा कि संघीय स्तर पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने के कारण राज्यों के अटॉर्नी जनरल तकनीकी उद्योग और एआई कंपनियों को जवाबदेह बनाने की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रोक के खिलाफ पहले भी दर्ज हो चुके हैं कितने मुकदमे?
स्पेसएक्स को ग्रोक से बनी बिना सहमति वाली अश्लील तस्वीरों के मामले में पहले से ही कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक व्यक्तिगत मुकदमे दायर किए जा चुके हैं। इनमें ऐसे लोग शामिल हैं, जिनका दावा है कि ग्रोक के जरिए उनकी नाबालिग या वयस्क अवस्था की अश्लील तस्वीरें उनकी अनुमति के बिना बनाई गईं।
प्रतिबंधों के बाद भी ग्रोक पर क्यों उठे सवाल?
ग्रोक पर विवाद केवल मुकदमों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद भी ग्रोक लोगों की यौन रूप से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने में सक्षम था। यहां तक कि जब उपयोगकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से बताया कि तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति ने ऐसी सामग्री बनाने की अनुमति नहीं दी है, तब भी इस तरह की तस्वीरें बनाई गईं। इस मामले में कंपनी से विस्तृत सवाल पूछे गए थे, लेकिन उसने उन सवालों का जवाब नहीं दिया। दूसरी ओर, स्पेसएक्स ने अमेरिका में कम से कम दो लोगों के खिलाफ भी मुकदमे दायर किए हैं। कंपनी का आरोप है कि इन लोगों ने ग्रोक का गलत इस्तेमाल कर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री बनाई। इस तरह एक ओर कंपनी पर अपने एआई मॉडल के जरिए आपत्तिजनक सामग्री बनने से नहीं रोक पाने के आरोप हैं, वहीं दूसरी ओर कंपनी ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है, जिन पर इस तकनीक का दुरुपयोग करने का आरोप है। अब वर्जीनिया और ओरेगन के मुकदमों में अदालत तय करेगी कि कंपनी ने उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन किया है या नहीं।

- ब्रिटेन में सांसद जेस असाटो ने भी स्पेसएक्स के खिलाफ मुकदमा किया है। उनका आरोप है कि ग्रोक के उपयोगकर्ताओं ने उनकी यौन रूप से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई थीं।
- कंपनी ने इस मामले में आरोपों को खारिज किया है। उसका तर्क है कि स्पष्ट रूप से काल्पनिक और एआई से बनाई गई सामग्री किसी व्यक्ति के निजता के अधिकार का उल्लंघन नहीं करती।
- जनवरी के मध्य में एक्सएआई ने ग्रोक में तस्वीरों को संपादित करने की सुविधा पर प्रतिबंध लगाने और जहां गैरकानूनी हो, वहां लोगों को कम कपड़ों में दिखाने वाली तस्वीरें बनाने से रोकने की बात कही थी।
- फरवरी में स्पेसएक्स ने एक्सएआई का अधिग्रहण किया। अक्टूबर में कंपनी के एआई विभाग का नाम बदलकर स्पेसएक्स सुपर इंटेलिजेंस कर दिया गया।