फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Drone and explosive attacks target US forces in Iraq World News in Hindi

World News: इराक में अमेरिकी सेना के काफिले को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले, विस्फोट से वाहन क्षतिग्रस्त

Fri, 10 Nov 2023 12:55 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Nov 2023 12:55 AM IST
सार

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता और इराक में तैनात अमेरिकी नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय सेना ने हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
Drone and explosive attacks target US forces in Iraq World News in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इराक में गुरुवार को अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर तीन हमले किए गए। हालांकि, इनमों कोई हताहत नहीं हुआ है। सुरक्षा सूत्रों ने कहा, इस्राइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से एक ही दिन में अमेरिकी संपत्तियों पर यह बड़ा हमला है। बगदाद में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता और इराक में तैनात अमेरिकी नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय सेना ने हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को इराक के उत्तरी शहर मोसुल के पास विस्फोटक उपकरण से अमेरिकी बलों और इराकी आतंकवाद विरोधी सेवा के संयुक्त गश्ती दल को निशाना बनाया गया। धमाके से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के काफिले को मोसुल बांध के आसपास आईईडी विस्फोट के जरिए निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

भारत से आपातकालीन राहत सामग्री की तीसरी खेप भूकंप प्रभावित नेपाल पहुंची
पश्चिमी नेपाल के दूरदराज के पर्वतीय इलाकों में लगातार आए भूकंप के कुछ दिनों बाद बृहस्पतिवार को भारत से 12 टन राहत सामग्री की तीसरी खेप नेपाल पहुंची। पश्चिमी नेपाल के जजरकोट और रुकुम जिलों में तीन नवंबर को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 153 लोगों की मौत हो गई और 260 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, सात नवंबर को जाजरकोट में 4 तीव्रता से अधिक के तीन झटके आए, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। भूकंप से 8,000 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में नफरत की कोई जगह नहीं : फ्रांसिस
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, मेरा एक स्पष्ट संदेश है कि नफरत के लिए हमारी दुनिया में कोई भी जगह नहीं है।

विज्ञापन

अंतरिक्ष में दिखा एक हजार आकाशगंगाओं का रंगीन नजारा
यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने पहली बार अंतरिक्ष का रंगीन नजारा दिखाया है। एजेंसी ने पांच रंगीन तस्वीरें जारी की हैं। एक तस्वीर में एक हजार आकाशगंगा नजर आ रही हैं। वहीं, अन्य तस्वीरों में लाखों की संख्या सितारों के साथ आकाशगंगा मौजूद हैं। ईएसए ने यूक्लिड स्पेस टेलीस्कोप से ली गई पहली तस्वीर साझा की है। यह यूक्लिड की पहली रंगीन तस्वीर है, जो ब्रह्मांड के रहस्यों को दिखाती है।

नौसेना ने मॉरिशस में की रिफ्रेशर कैंप के 14वें संस्करण की शुरुआत
भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो यानी मार्कोस और गोताखोरों ने मॉरिशस पुलिस के लिए यहां विशेष शिविर (रिफ्रेशर कैंप) के 14वें संस्करण की शुरुआत की है। इस शिविर में जवान अपने कौशल का प्रदर्शन करने के अलावा आराम कर खुद को तरोताजा करेंगे। नौसेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। भारत के मॉरिशस के साथ ऐतिहासिक, जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक दीर्घकालिक संबंध हैं। दोनों देशों के नेतृत्व में उच्चस्तर का विश्वास और आपसी समझ है, जो निरंतर उच्चस्तरीय राजनीतिक जुड़ाव में परिलक्षित होता है।  

पाकिस्तान ने कराची जेल से रिहा किए भारत के 80 मछुआरे
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को यहां मालिर जेल से 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। अवैध विदेशी प्रवासियों और नागरिकों को देश से बाहर निकालने के लिए चल रहे एक विशेष अभियान के तहत इनकी रिहाई हुई है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय मछुआरों को भारी सुरक्षा के बीच अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन में   बिठाया गया और वे कल लाहौर पहुंचेंगे, जहां से उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

सवा लाख वर्ष में सबसे गर्म होने की कगार पर 2023
यूरोपीय संघ के विज्ञानियों ने पिछले कुछ महीनों के तापमान को देखते हुए दावा किया है वर्ष 2023 पिछले सवा लाख साल में सबसे गर्म होने जा रहा है। वैश्विक स्तर पर अक्तूबर में औसत सतही हवा का तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 1850-1900 के अक्तूबर औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस अवधि को यूरोपीय संघ की कापरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा पूर्व-औद्योगिक काल के रूप में परिभाषित करती है। कापरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (सी3एस) की उप निदेशक सामन्था बर्गेस ने तापमान की इस विसंगति को बेहद चरम बताया है। रिकॉर्ड में वर्तमान सबसे गर्म वर्ष 2016 रहा है।

दिवाली संदेश में वेटिकन का विश्व शांति पर जोर
दिवाली के नजदीक आने पर वेटिकन सिटी के अंतरधार्मिक संवाद विभाग ने बृहस्पतिवार को शुभकामनाएं देते हुए जोर  दिया कि संवाद के जरिये अंतरधार्मिक समुदायों में आपसी विश्वास बढ़ाया जा सकता है। उसने कहा यह वैश्विक स्तर पर शांति बनाए रखने में योगदान भी दे सकता है। पोप फ्रांसिस का हवाला देते हुए वेटिकन ने कहा, अंतरधार्मिक संवाद में अंतरधार्मिक समुदायों के बीच आपसी विश्वास और सामाजिक मित्रता को बढ़ावा देने की काफी संभावनाएं हैं, और यह वास्तव में दुनिया में शांति में योगदान के लिए एक आवश्यक शर्त बन गई है। 

दिवाली कार्यक्रम में शामिल हुए कनाडाई पीएम ट्रूडो
कनाडा की राजधानी ओटावा में पार्लियामेंट हिल पर रोशनी का त्योहार मनाने के लिए दीपक जलाए गए। भारत-कनाडा में जारी राजनयिक गतिरोध के बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ट्रूडो ने कहा, अब देश और दुनिया भर के लोग दिवाली मनाएंगे। यह उत्सव अंधेरे पर प्रकाश की विजय और आशावाद के बारे में हैं और दोनों उस प्रकाश के प्रतीक हैं जिसकी हम सभी को जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed