फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   dr anthony fauci will begin his modified quarantine after making contact with covid 19 positive

कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आए डॉ. एंथोनी फॉसी, क्वारंटीन में रहेंगे

Sun, 10 May 2020 08:26 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 10 May 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
dr anthony fauci will begin his modified quarantine after making contact with covid 19 positive
डॉक्टर एंथोनी फौसी - फोटो : Twitter

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज के निदेशक और व्हाइट हाउस की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर एंथोनी फौसी रविवार से अपने क्वारंटीन (एकांतवास) की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि वह व्हाइट हाउस के उस कर्मचारी के संपर्क में आए हैं जिसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन

डॉक्टर फौसी का कहना है कि वह पॉजिटिव कर्मचारी के कम जोखिम वाले संपर्क में आए हैं। कम जोखिम वाले संपर्क का मतलब है कि वह उस समय उस शख्स के संपर्क में नहीं आए जब उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई या जब उसके वायरस से संक्रमित होने की आशंका थी।
विज्ञापन



फौसी डॉक्टर स्टीफन हान की तरह क्वारंटीन की पूरी अवधि में नहीं रहेंगे। डॉ. हान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त हैं। वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए थे। इसके अलावा रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के निदेशक डॉक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड व्हाइट हाउस में कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद दो हफ्तों के लिए खुद को आइसोलेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने उन व्यक्तियों की पहचान उजागर नहीं की है जिनके संपर्क में हान और रेडफील्ड आए हैं। हालांकि उप राष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव केटी मिलर शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित पाई गईं। वे अक्सर व्हाइट हाउस की कोरोना वायरस टास्क फोर्स की बैठकों में शामिल होती रही हैं।

फौसी का कहना है कि वह एहतियातन मॉडिफाइड क्वारंटीन में रहेंगे। मतलब कि वह घर पर रहकर टेलिवर्क करेंगे और 14 दिनों तक मास्क लगाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में स्थित अपने कार्यालय भी जा सकते हैं, जहां वे अकेले व्यक्ति होंगे। वे रोजाना कोरोना जांच कराएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी कल जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


फौसी ने कहा कि यदि उन्हें व्हाइट हाउस या कैपिटल हिल बुलाया जाता है तो वह पूरी सावधानी बरतते हुए वहां जाएंगे। अगले हफ्ते कोरोना वायरस को लेकर सीनेट की सुनवाई में फौसी के गवाही देने की उम्मीद है। वहीं रेडफील्ड और हान अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी गवाही देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed