{"_id":"6334d7ee5c564e25ee0f506e","slug":"dozons-of-people-reported-killed-as-iran-revolutionary-guards-target-dissident-sites-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक में किया आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला, 13 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Attack: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक में किया आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला, 13 लोगों की मौत
Thu, 29 Sep 2022 04:55 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईरान
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 04:55 AM IST
सार
ईरानी ड्रोन ने कोया के आसपास स्थित सैन्य शिविर, घरों, कार्यालयों और अन्य इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गुरुवार को पड़ोसी उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन से हमले किए, जिसमें 13 लोग मारे गए। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में करीब 58 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी और अन्य प्रसारकों ने बताया कि देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने उत्तरी ईराक में अलगाववादी समूह के कुछ ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। कुर्दिश टेलीविजन नेटवर्क रुदाव ने स्थानीय डॉक्टर के हवाले से बताया कि ईरान के हमले में 13 लोगों की मौत हुई है और 58 घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इराकी कुर्द सूत्रों ने कहा कि ड्रोन हमलों ने बुधवार सुबह इराकी कुर्दिस्तान में सुलेमानिया के पास कुर्दों के कम से कम 10 ठिकानों को निशाना बनाया। ईरानी ड्रोन ने कोया के आसपास स्थित सैन्य शिविर, घरों, कार्यालयों और अन्य इलाकों को निशाना बनाया।
विज्ञापन