{"_id":"5edfbb3c8ebc3e432b5ab449","slug":"donkey-along-with-eight-others-arrested-for-gambling-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में जुआ खेलने के आरोप में गधे को गिरफ्तार किया गया, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में जुआ खेलने के आरोप में गधे को गिरफ्तार किया गया, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 09 Jun 2020 10:09 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया गधा
- फोटो : social media
पाकिस्तान से अक्सर ऐसे वाकये सामने आते रहते हैं जो दुनियाभर को हैरान कर देते हैं और उसे हंसी का पात्र बना डालते हैं। ऐसा ही एक मामला अब सामने आया है जिसके बाद पाकिस्तान और वहां की पुलिस को काफी ट्रोल किया जा रहा है। खबर के मुताबिक पाकिस्तान पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में एक गधे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल पत्रकार नायला इनायत ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर आरोपियों के साथ एक गधे की वीडियो डाली और उससे जुड़ी खबर के लिए पाकिस्तान की न्यूज संस्था की लिंक भी साझा की।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक शहर रहीम यार खान में पुलिस ने जुए खेलने के आरोप में एक गधे समेत आठ लोगों की गिरफ्तार किया और एक लाख रुपये भी जब्त किए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में गधे का भी नाम है, ऐसे में गधे को छोड़ा नहीं जा सकता है।
सोशल मीडिया पर इस खबर और गधे की वीडियो डलने के बाद लोग भी खूब मजे ले रहे हैं और वीडियो को शेयर करते हुए पाकिस्तान और वहां की पुलिस को ट्रोल कर रहे हैं।
— Pro दिप (@Pradip20201) June 8, 2020