{"_id":"607cd2408ebc3e8dab49b028","slug":"donald-trumps-discussion-issue-100-days-after-leaving-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादें: ट्विटर से जाने के 100 दिन बाद भी डोनाल्ड ट्रंप चर्चा का मुद्दा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यादें: ट्विटर से जाने के 100 दिन बाद भी डोनाल्ड ट्रंप चर्चा का मुद्दा
Mon, 19 Apr 2021 06:13 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ रिसर्च टीम, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ रिसर्च टीम, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:13 AM IST
सार
- 2009 में पहला ट्वीट करने वाले ट्रंप ने इस साल 8 जनवरी को किया था आखिरी ट्वीट
- अपने जीवन में ट्रंप ने 56 हजार से ज्यादा ट्वीट किए
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बीते 3 महीनों में न सिर्फ मेरा ब्लड प्रेशर नियंत्रण में आया है बल्कि रोज जो आक्रामक और/ बेईमानी भरे शब्द न पढ़ने से मेरा जीवन काफी खुशनुमा हो गया है।' 71 वर्षी. गैरी केविली ऐसी खुशी महसूस करने वाली इकलौती अमेरिकी नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टि्वटर से दूर होने के 100 दिन बाद लाखों लोग आजकल चैन की नींद सो रहे हैं। ऐसे अमेरिकियों का कहना कि हमने अपनी बयानबाजी से विश्व में जो कोलाहल मचा रखा था उसके थमने से उनके जीवन में काफी शांति आई है। वहीं ट्विटर पर एक तरफा अभिव्यक्ति की आजादी की इजाजत का आरोप लगाने वाले ट्रंप समर्थक उनकी मुखर आवाज की भारी कमी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
नीले आसमां में पंछियों की चहचहाहट-सा एहसास
डोनाल्ड ट्रंप विरोधियों ने ट्विटर पर उनके प्रतिबंध से राहत की सांस ली। हवाई सेना में रहे मारियो मार्बल कहते हैं, मुझे चैन की नींद आने लगी है। संगीत के प्रोफेसर मैट ली के मुताबिक, ट्रंप का ट्विटर से जाना धुंए भरे किसी शहर का साफ होने जैसा है। जहां सुबह उठने पर अचानक आसमान नीला दिखने लगता है पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती है।
विज्ञापन
चैंपियन की कमी महसूस कर रहे चाहने वाले
लाखो ट्रंप समर्थकों के लिए यह मुश्किल भरा समय भी रहा। उन्हें लगता है, वामपंथी व डेमोक्रेट के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार और चैंपियन खो गया है। विस्कान्सिन निवासी बिजनेस मैनेजर कैली क्लोब्स कहते हैं, मुझे ट्विटर पर एक मजबूत कंजर्वेटिव और स्वतंत्र राय रखने वाले नेता की कमी महसूस होती है। इस प्लेटफार्म पर विवादास्पद बोल वाले ढेरों लोग हैं जिन पर प्रतिबंध नहीं लगा, पर मन की बात कहने वाले ट्रंप को रोक दिया गया।
बड़े अक्षर, गलत व्याकरण व रचनात्मकता
विश्लेषकों के मुताबिक, ट्रंप का ट्विटर पर एक छत्र राज था। घरेलू या विवादास्पद अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनके ट्वीट अक्सर दुनिया को हैरान करते थे। उनके बयान अपनी तारीफों से सराबोर होते थे। बड़े-बड़े अक्षरों में कई दफा गलत व्याकरण और रचनात्मक ढंग से पेश ट्वीट से माहौल कभी दिलचस्प हो जाता था।
56 हजार से ज्यादा किए ट्वीट
वह सवेरे से देर रात तक ट्वीट करते रहते थे। कभी लगता था कि वे ट्वीट के अलावा भी कुछ करते हैं या नहीं। 2009 में पहला ट्वीट करने वाले ट्रंप ने इस साल 8 जनवरी को आखिरी ट्वीट किया था।
नजरअंदाज करना था मुश्किल
लोग ट्रंप को चाहे या न चाहे पर नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल है। देश-दुनिया में उनके कमोवेश हर ट्वीट का विश्लेषण होता था। विश्लेषक टिप्पणियां करते थे। कई लोग प्रशंसा करते थे तो आलोचना भी होती थी। वह ट्वीट के जरिए छाए रहते थे।