फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump zohran mamdani victory us president tell why republican lost mayor elections

Trump Vs Mamdani: 'इसलिए हारे चुनाव', ममदानी की जीत के बाद ट्रंप ने बताया क्यों हारा उनकी पार्टी का उम्मीदवार

Wed, 05 Nov 2025 09:57 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 05 Nov 2025 09:57 PM IST
सार

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी की बंपर जीत हुई। ट्रंप शुरू से उनका विरोध कर रहे थे। लेकिन पावरफुल विरोध करने के बावजूद ट्रंप यहां से अपने प्रत्याशी को जिता नहीं पाए। ऐसे में अब ट्रंप ने खुद बताया है कि आखिर उनकी पार्टी ये चुनाव कैसे हार गई। 

विज्ञापन
Donald Trump zohran mamdani victory us president tell why republican lost mayor elections
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी के खिलाफ ट्रंप ने अपनी पार्टी का खूब प्रचार-प्रसार किया। इतना ही नहीं, दोनों नेताओं यानी ट्रंप और ममदानी के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली। हालांकि ट्रंप की पावर और उनके बयान उनके प्रत्याशी को जिता नहीं सके और ममदानी ने यहां से बंपर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


इस जीत से जितना दुख हारने वाले प्रत्याशियों को नहीं हो रहा, उससे कहीं ज्यादा दुख तो ट्रंप को हो रहा है। फिलहाल ममदानी की जीत के बाद ट्रंप को अपनी हार तो माननी पड़ी। इसके बाद ट्रंप ने अपने प्रत्याशी की हार के दो कारण बताए है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि रिपब्लिकन की हार की दो वजहें हैं। एक बैलट पर उनका नाम न होना और दूसरी सरकारी शटडाउन।
विज्ञापन


शटडाउन बना हार का कारण
ट्रंप की हार के कारण वाली जानकारी उन्हें किस सर्वे एजेंसी से मिली उन्होंने यह नही बताया। बता दें, अमेरिका में शटडाउन 36वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जो अब तक का सबसे लंबा सरकारी ठपकाल है। ऐसे में इस बात को माना जा सकता है कि ट्रंप के प्रत्याशी की हार की वजह ये हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ममदानी की जीत ने फिर जिंदा कर दी वामपंथ बनाम दक्षिणपंथ की बहस; ओबामा बोले- रोशन दिख रहा भविष्य

ममदानी ने किसे चुनाव में हराया
डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी में बड़ा उलटफेर करते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा और पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को हराया। ममदानी भारतीय मूल की फिल्मकार मीरा नायर और युगांडा मूल के लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यह जीत अत्याचार और बड़े पैसों की राजनीति के खिलाफ उम्मीद की जीत है।


जीत के बाद ट्रंप पर ममदानी का पलटवार
 ममदानी ने शानदार जीत दर्ज करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि अगर कोई शहर ट्रंप को हराने का रास्ता दिखा सकता है, तो वह वही शहर है जिसने उन्हें जन्म दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जीत उन ताकतों के खिलाफ संदेश है जो लोकतंत्र को कमजोर करती हैं। ममदानी ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल ट्रंप को रोकने का तरीका नहीं, बल्कि अगली तानाशाही को रोकने का रास्ता है।

चुनावी परिणाम हमारे लिए सबक- ट्रंप
चुनाव परिणामों के बाद ट्रंप ने कहा कि यह रिपब्लिकन के लिए सबक है। उन्होंने पार्टी नेताओं से बंद कमरे में बैठक बुलाकर चर्चा की। उन्होंने दोहराया कि शटडाउन और उनकी गैरमौजूदगी से नुकसान हुआ। साथ ही, उन्होंने वोटर रिफॉर्म, वोटर आईडी और मेल-इन बैलेट खत्म करने की मांग की। चुनाव पूर्व ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क सामाजिक और आर्थिक तबाही में बदल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed