फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald trump wrote letter for Joe Biden before leaving white House

ट्रंप ने राष्ट्रपति के लिए लिखी चिट्ठी: बाइडन ने बताने से किया इनकार, ओबामा ने भी लिखा था पत्र

Fri, 22 Jan 2021 03:23 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Jan 2021 03:23 AM IST
विज्ञापन
Donald trump wrote letter for Joe Biden before leaving white House
आदेशों पर हस्ताक्षर करते जो बाइडन - फोटो : Twitter @DDNewsHindi

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से विदाई लेते वक्त नए राष्ट्रपति जो बाइडन के नाम एक चिट्ठी छोड़ी। हालांकि इसमें क्या लिखा है, यह साफ नहीं हो पाया। इसकी वजह यह है कि न तो खुद बाइडन इसकी जानकारी दे रहे हैं और न व्हाइट हाउस इस खत के बारे में बताने तैयार है।

विज्ञापन

 

आधुनिक अमेरिकी इतिहास में अब यह परंपरा जैसी हो गई है। पूर्व राष्ट्रपति नए राष्ट्रपति के नाम ओवल ऑफिस की डेस्क पर लेटर छोड़कर जाते हैं। जॉर्ज बुश ने बिल क्लिंटन के नाम जो लेटर छोड़ा था, उसे क्लिंटन की पत्नी हिलेरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह काफी लोकप्रिय हुआ था।

विज्ञापन

 

चिट्ठी के बारे में कुछ नहीं बोले बाइडेन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का लेटर ज्यादा लंबा नहीं है। जब इस बारे में बाइडन से पूछा गया तो उन्होंने कहा- हां, ट्रंप मेरे लिए एक खत छोड़कर गए हैं। इसमें उदारता वाली बातें हैं। यह व्यक्तिगत पत्र है लिहाजा, इसमें क्या लिखा है, यह जानकारी मीडिया को नहीं दे सकता। व्हाइट हाउस ने भी पत्र मिलने की पुष्टि की है। पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी नई उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम एक खत छोड़ा है। इसकी पुष्टि भी व्हाइट हाउस ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओबामा ने भी ट्रंप के नाम लिखा था खत
अमेरिका में कुछ साल से यह परंपरा जैसी हो गई है कि पूर्व राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के नए मुखिया को एक खत लिखकर जाते हैं। इसे नोट कहा जाता है। जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने बराक ओबामा के नाम खत छोड़ा था। इसमें उन्हें शुभकामनाएं दी गई थीं। देश की उम्मीदों के बारे में आगाह किया गया था।

 

2017 में जब ओबामा ने ओवल ऑफिस छोड़ा तो ट्रंप के नाम लेटर छोड़ा। इसमें लिखा था- राष्ट्रपति अस्थायी होते हैं। हमारी भूमिका लोकतांत्रिक संस्थाओं के पालकों की तरह होती है। कानून का शासन हो, शक्तियों का बंटवारा हो और सभी को बराबरी मिलनी चाहिए। हम वही और उतनी ही मजबूत विरासत छोड़कर जानी चाहिए जो हमें विरासत में मिली थी।
 

बुश द्वारा बिल क्लिंटन के लिए लिखा गया खत सबसे लोकप्रिय 
1993 में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश (बुश सीनियर) ने बिल क्लिंटन को सत्ता सौंपने के पहले ओवल ऑफिस में लेटर छोड़ा था। बिल की पत्नी हिलेरी ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। बुश सीनियर ने लिखा था- खुद को कभी अकेला न समझें। कुछ पूर्व राष्ट्रपति इस बारे में बातें करते हैं। कई बार हालात तब और मुश्किल हो जाते हैं जब आपको लगता है कि आपकी गलत आलोचना हो रही है। सलाह देने के लिए मैं बहुत सही शख्स तो नहीं हूं लेकिन, आलोचनाओं के सामने कभी हार न मानें।

बुश सीनियर की दो बातें बिल और हिलेरी के दिल को छू गईं थीं। उन्होंने लिखा था- आज से आप हम सभी के राष्ट्रपति हैं। मैं आपको सलाम करता हूं और आपकी कामयाबी और खुशी के लिए दुआ करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed