{"_id":"6000d0778ebc3e2e5b65e998","slug":"donald-trump-was-comment-on-kamala-harris-during-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में ट्रंप ने कसा था तंज, कमला हैरिस ने दिया था जवाब- आपके ट्रायल में आऊंगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चुनाव में ट्रंप ने कसा था तंज, कमला हैरिस ने दिया था जवाब- आपके ट्रायल में आऊंगी
Fri, 15 Jan 2021 05:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 Jan 2021 05:06 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ट्रंप
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैपिटल हिल में हुई हिंसा के चलते महाभियोग का सामना कर रहे हैं। निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव भी पारित हो गया है। इसके अब ऊपरी सदन सीनेट में पारित होना बाकी है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ट्रंप के ट्रायल की कमान संभाल सकती हैं। एक समय था, जब कमला अपनी पार्टी डेमोक्रेट्स की ओर से 2020 के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन
तब ट्रंप ने ट्वीट कर कमला पर तंज कसते हुए कहा था कि आप याद बहुत आएंगी। इस पर फौरन प्रतिक्रिया देते हुए कमला ने कहा था-आप चिंता न करें मिस्टर राष्ट्रपति। मैं आपके ट्र्रायल में आऊंगी। वक्त का पहिया घूमा और आज हालात यह है कि कमला सीनेट में ट्रंप के ट्रायल की अध्यक्षता कर सकती हैं।
विज्ञापन
कुछ जानकारों का कहना है कि सांविधानिक तौर पर उच्च सदन की अध्यक्ष उपराष्ट्रपति होता है। ऐसे में कमला ही इस ट्रंप के खिलाफ कार्यवाही की अगुवाई कर सकती हैं। यही नहीं, अगर महाभियोग प्रस्ताव पर बराबर-बराबर वोट पडे़ तो वह अपना निर्णायक मत भी दे सकती हैं। उल्लेखनीय है कि डेमोक्रेट नामांकन के लिए दौड़ के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कमला का नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए सुझाया था।