फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump vs Powell US Prez wanted to remove Fed Chairman now said highly unlikely to fire know full story

Trump vs Powell: फेड अध्यक्ष को हटाना चाहते थे ट्रंप, अब कहा- पॉवेल को बर्खास्त करना मुश्किल; जानिए पूरा मामला

Thu, 17 Jul 2025 03:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 03:02 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल से ब्याज दरें घटाने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद से पॉवेल ट्रंप के निशाने पर थे। ट्रंप पॉवेल को हटाना चाहते थे, लेकिन बुधवार को ट्रंप ने कहा कि पॉवेल को बर्खास्त करना बहुत मुश्किल है। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। 

विज्ञापन
Donald Trump vs Powell US Prez wanted to remove Fed Chairman now said highly unlikely to fire know full story
डोनाल्ड ट्रंप और जेरोम पॉवेल - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पॉवेल को बर्खास्त करना बहुत मुश्किल है। यह सार्वजनिक बयान उन्होंने उस निजी बैठक के 24 घंटे से भी कम समय बाद दिया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय बैंक के प्रमुख पॉवेल को हटाने का विचार जाहिर किया था। 

विज्ञापन


ट्रंप ने पुष्टि की कि मंगलवार रात व्हाइट हाउस में लगभग एक दर्जन रिपब्लिकन सांसदों के साथ बैठक में उन्होंने पॉवेल को बर्खास्त करने की अवधारणा पर चर्चा की थी। फेड अध्यक्ष लंबे समय से ट्रंप के निशाने पर थे, क्योंकि उन्होंने ट्रंप की मांग पर ब्याज दरें घटाने से इनकार कर दिया था। क्रिप्टो करेंसी कानून पर बात करने आए सांसदों के बारे में ट्रंप ने कहा कि उस बैठक में ज्यादातर सांसदों ने मुझसे कहा कि पॉवेल को हटाना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alaska Earthquake: अलास्का में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई तीव्रता; जानमाल का नुकसान नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ट्रंप ने पॉवेल को बर्खास्त करने का एक पत्र भी दिखाया
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने उस बैठक के दौरान एक पत्र भी दिखाया, जो पॉवेल को हटाने का प्रस्ताव था। लेकिन मामले से परिचित एक व्यक्ति ने कहा कि यह पत्र किसी और ने तैयार किया था और रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा था। इस बैठक में जो लोग शामिल थे, उन्हें सार्वजनिक रूप से चर्चा करने का अधिकार नहीं था, इसलिए उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।


पॉवेल पर नवीनीकरण योजना के कुप्रबंधन का लगा है आरोप
ट्रंप ने बुधवार को ओवल ऑफिस में बहरीन के युवराज सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ बैठक की। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि पॉवेल को हटाने की संभावना बहुत कम है, जब तक कि वह किसी धोखाधड़ी में न फंसें। हाल ही में व्हाइट हाउस और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने पॉवेल पर फेड में 2.5 अरब डॉलर की एक नवीनीकरण परियोजना के कुप्रबंधन का आरोप लगाया है, जिससे ट्रंप द्वारा राजनीतिक रूप से स्वतंत्र केंद्रीय बैंकर से छुटकारा पाने के चल रहे प्रयासों में और इजाफा हुआ है। 

ये भी पढ़ें: Jaishankar SCO Meeting: 'हमारे सामने वैश्विक व्यवस्था स्थिर करने की चुनौती'; चीन में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

ट्रंप के बयान के बाद शेयर बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव
ट्रंप के बयान के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हलचल मच गई। पहले तो शेयरों में गिरावट आई, लेकिन बाद में जब ट्रंप ने कहा कि पॉवेल को हटाना मुश्किल है, तब थोड़ी स्थिरता आई। बॉन्ड बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन ज्यादातर स्थिति शांत रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed