फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Starlink Responds to Reliance, Says Ready to Connect India With High-Speed Internet

अंबानी-मस्क टकराव: रिलायंस की दो-टूक से तिलमिलाई स्टारलिंक, जवाब में सुरक्षित-हाई-स्पीड इंटरनेट पर क्या कहा?

Sat, 17 Oct 2026 09:01 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 17 Oct 2026 09:01 AM IST
सार

रिलायंस के बयान के जवाब में स्टारलिंक ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारत में नियामकों और उद्योग के साथ काम कर रही है। कंपनी ने जरूरी सरकारी मंजूरियों के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा देने की तैयारी का दावा किया।

विज्ञापन
Starlink Responds to Reliance, Says Ready to Connect India With High-Speed Internet
स्टारलिंक विवाद - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज और स्टारलिंक के बीच बयानबाजी चर्चा में है। रिलायंस के बयान के बाद स्टारलिंक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी तैयारी का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी पांच साल से अधिक समय से भारत में नियामकों, उद्योग जगत और ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा देने के लिए तैयार होने की बात कही है।

विज्ञापन


स्टारलिंक ने क्या कहा?
स्टारलिंक के आधिकारिक एक्स अकाउंट से किए गए पोस्ट में कहा गया कि हमने भारत में रेगुलेटर्स, इंडस्ट्री और ऑपरेटर्स के साथ 5+ साल तक मिलकर काम किया है और देश में ही डेडिकेटेड सिस्टम्स, गेटवेज और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर का एक नेटवर्क बनाया है ताकि खास तौर पर भारतीय ट्रैफिक को सुरक्षित और सिक्योर तरीके से सर्विस दी जा सके और यह सब जरूरी सरकारी मंज़ूरी के साथ। स्टारलिंक भारत को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन




रिलायंस ने अपने बयान में क्या कहा था?
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा था कि रिलायंस और भारतीय बाजार को लेकर हाल ही में की गई टिप्पणियों के मद्देनजर, हम तथ्यों को स्पष्ट करना चाहते हैं। हर भारतीय कंपनी की तरह, रिलायंस का विकास भी ऐसे भारत में हुआ है जो निवेश और नवाचार (इनोवेशन) का स्वागत करता है। चाहे वह देश का हो या विदेश का। बशर्ते उससे लोगों के जीवन में सुधार आए। यह खुलापन कानून के शासन पर टिका है। जैसा कि भारत सरकार ने कहा है, वह हर आवेदक के लिए  चाहे वह भारतीय हो या विदेशी एक जैसी प्रक्रिया अपनाती है। जियो की अपनी सैटेलाइट सेवाओं को भी अभी मंजूरियों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया है 'हमने कभी प्रतिस्पर्धा से परहेज नहीं किया है। हम इसे इस बात की सबसे सटीक परीक्षा मानते हैं कि कौन ग्राहकों को सबसे अच्छी सेवा देता है। 2016 में, जियो भारत के भीड़-भाड़ वाले टेलीकॉम बाजार में एक नए खिलाड़ी के तौर पर उतरा था, तब उसका एक भी ग्राहक नहीं था।' महज दस वर्षों में, जियो ने 530 मिलियन से अधिक ग्राहकों का भरोसा जीता है। भारतीयों को दुनिया का बेहतरीन डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सबसे सस्ता डेटा उपलब्ध कराया है। हम सैटेलाइट संचार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं, जिसमें स्टारलिंक भी शामिल है। जियो समेत हर कंपनी को भारत के लोगों की सेवा करनी होगी और देश के कानूनों व नीतियों का पालन करना होगा। 

मस्क ने क्या कहा था? 
एक्स पर एक पोस्ट में मस्क ने कहा, 'अंबानी के इंटरनेट समर्थकों की फौज की ओर से दिए जा रहे बेतुके तर्कों का कोई मतलब नहीं है। एक तरफ, वे कहते हैं कि स्टारलिंक, भारत में अंबानी की लगभग एकाधिकार वाली स्थिति के कारण दी जा रही बेहद कम कीमतों का मुकाबला नहीं कर सकता। दूसरी ही सांस में, वे यह भी दावा करते हैं कि स्टारलिंक एक बहुत मजबूत प्रतियोगी साबित होगा! यह पूरी तरह से पाखंड और बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात है।'

मस्क ने लिखा, 'हकीकत यह है कि प्रतिस्पर्धा से भारत के आम नागरिकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे, जिससे उन्हें काफी फायदा होगा जैसा कि हमेशा होता है। अंबानी का मुनाफा जरूर कम हो सकता है, लेकिन उनका कारोबार बंद नहीं होने वाला है।'


एकाधिकार का लगाया आरोप
इससे पहले मस्क ने भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में एकाधिकार (मोनोपॉली) वाली प्रथाओं का आरोप लगाया था और स्टारलिंक की कमर्शियल शुरुआत में आ रही रेगुलेटरी रुकावटों पर सवाल उठाए थे। मस्क ने पोस्ट किया, 'आदरणीय प्रधानमंत्री अंबानी, मुझे माफ करें कि मैं समझ नहीं पाया कि आप ही भारत के असली बॉस हैं। जाहिर है, आप भारत के महान लोगों का अपने एकाधिकार के जरिए फायदा उठाना जारी रखना चाहेंगे, लेकिन क्या आप फिर भी स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने का मौका देने पर विचार करेंगे?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed