फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump urged Iranian leaders to make Iran great again

ईरानी नेताओं को आंतक छोड़कर देश को फिर से फिर से महान बनाना चाहिए: डोनाल्ड ट्रंप

Sat, 18 Jan 2020 07:05 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 18 Jan 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump urged Iranian leaders to make Iran great again
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नेताओं से आतंक छोड़कर ईरान को फिर से महान बनाने के लिए कहा है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के महान लोग जो अमेरिका से प्यार करते हैं एक ऐसी सरकार के लायक हैं जो सम्मान मांगने के लिए उन्हें मारने से ज्यादा उनके सपनों को हासिल करने में मदद करने के लिए इच्छुक हो।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि ईरान को बर्बादी की ओर ले जाने के बजाय उसके नेताओं को आतंक को छोड़ देना चाहिए और ईरान को फिर से महान बनाना चाहिए।

हमारी पीठ पर जहरीला छुरा घोंप देंगे ट्रंप

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘जोकर’ करार देते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान के लोगों का समर्थन करने का सिर्फ दिखावा करते हैं और एक दिन वह हमारी पीठ पर जहरीला छुरा घोंप देंगे।

विज्ञापन


2012 के बाद पहली बार शुक्रवार की नमाज को संबोधित करते हुए खामनेई ने कहा कि ईरान वार्ता के लिए तैयार है लेकिन अमेरिका के साथ नहीं।खामनेई ने आगे कहा, जनरल कासिम सुलेमानी के जनाजे ने यह दिखा दिया है कि ईरान के लोग इस्लामिक रिपब्लिक का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ने वाले सबसे प्रभावी कमांडर की ‘कायराना तरीके से’ हत्या की। वहीं खामनेई ने यूक्रेन के विमान को गलती से गिराए जाने की घटना को ‘भयानक हादसा’ करार दिया।


उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना ने ईरान के लोगों को जितना दुख पहुंचाया है उतना ही दुश्मनों को खुशी हुई है। खामनेई ने कहा कि पश्चिमी देशों में इतना दम नहीं हैं कि वे ‘ईरान के लोगों को घुटने के बल’ ला सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed