फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump threatens for presidential race, says Democrats can not snatch White House from me

ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को लेकर दी धमकी, कहा- डेमोक्रेट्स हमसे व्हाइट हाउस नहीं छीन सकते

Wed, 06 Jan 2021 10:19 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 Jan 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump threatens for presidential race, says Democrats can not snatch White House from me
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को शपथ लेनी है। लेकिन चुनाव में हार चुके मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद नहीं छोड़ने को लेकर अब भी अड़े हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे और डेमोक्रेट्स हमसे व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति भवन) नहीं छीन सकते। 

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में 5 जनवरी को सीनेट का मतदान हुआ और यहां से सीनेट के दो सदस्य चुने जाने हैं। लेकिन यहां कि मौजूदा दलीय स्थिति से ही हार-जीत का निर्णय हो पाएगा। सीनेट के मतदान के समय भी ट्रंप थोड़े भड़के हुए नजर आए और इस दौरान भी उन्होंने डेमोक्रेट्स को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप के लिए एक और मुश्किल तब खड़ी हो गई जब  जॉर्जिया के शीर्ष चुनाव अधिकारी ब्रैड रैंफेंसपर्गर से फोन पर हुई बात सार्वजनिक हो गई।  इसमें ट्रंप अपनी जीत के लिए 11,780 से अधिक मतों का इंतजाम करने के लिए कहते हुए सुने गए थे। वहीं इस बीच अमेरिका के 10 जीवित पूर्व रक्षा मंत्रियों ने एक लेख में लिखा कि नतीजों पर सवाल खड़ा करने का समय खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों की मांग- ट्रंप के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू हो
अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के दो डेमोक्रेट सांसदों ने संघीय जांच एजेंसी के निदेशक क्रिस्टोफर रे से ट्रंप के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू करने की मांग की है। जॉर्जिया के चुनाव अधिकारी को फोन कर चुनाव प्रभावित किए जाने के मामले में इस कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed