फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump tells Shinzo Abe the greatest PM of Japan history, long talks between the two leaders

ट्रंप ने आबे को बताया जापान के इतिहास का 'महानतम' पीएम, दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत

Mon, 31 Aug 2020 01:55 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 31 Aug 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump tells Shinzo Abe the greatest PM of Japan history, long talks between the two leaders
शिंजो आबे और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : social media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिंजो आबे को जापान के इतिहास का महानतम प्रधानमंत्री बताकर उनकी प्रशंसा की। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान ट्रंप ने यह बात कही।

विज्ञापन


आबे (65) ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह खराब सेहत की वजह से पद छोड़ने का मन बना रहे हैं। वह लंबे वक्त से अल्सरेटिव कोलाइटिस (आंत में सूजन से जुड़ी बीमारी) से जूझ रहे हैं। वह जापान में सबसे लंबे वक्त तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन



इस्तीफे के बाद पहली बार हुई दोनों नेताओं की बातचीत
राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार रात आबे से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने लंबी बातचीत कर पिछले चार वर्षों के कार्यों पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने फोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए कहा, दोनों नेताओं ने माना कि उनके संबंध असाधारण हैं, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री आबे को जापान के इतिहास का महानतम प्रधानमंत्री बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जापान: सत्तारूढ़ पार्टी चुनेगी शिंजो आबे का उत्तराधिकारी, 15 सितंबर को बैठक बुलाई

आबे के इस्तीफे की घोषणा के बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई यह पहली बातचीत थी। व्हाइट हाउस ने कहा, राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री आबे ने शानदार काम किया है और कहा कि अमेरिका और जापान के बीच रिश्ते आज पहले से कहीं बेहतर हैं।


आबे जापान के भविष्य में अदा करेंगे बड़ी भूमिका
व्हाइट हाउस ने कहा, भले ही प्रधानमंत्री आबे जल्द ही अपना पद छोड़ने वाले हैं लेकिन राष्ट्रपति का मानना है कि वह निश्चित ही जापान के भविष्य में बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे। व्हाइट हाउस ने साथ ही बताया कि दोनों नेताओं ने उनके बेहतरीन रिश्तों को आने वाले वर्षों में भी जारी रखने की इच्छा जताई।

आबे के तब तक पद पर बने रहने की उम्मीद है जबतक कि पार्टी का नया नेता चुन नहीं लिया जाता और संसद द्वारा औपचारिक रूप से उसके निर्वाचन को मंजूरी नहीं मिल जाती। उनका कार्यकाल सितंबर 2021 में समाप्त होना है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शनिवार को कहा था कि उनका देश जापान-अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाने में आबे के योगदान की बहुत कद्र करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed